इन 5 वजहों से नई Mahindra TUV300 हुई पहले से और भी खास

2019 Mahindra TUV300 Facelift हाल ही में भारतीय बाजार में 8.38 लाख रुपये की शुरुआती मुंबई एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च हुई है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 09:35 AM (IST)
इन 5 वजहों से नई Mahindra TUV300 हुई पहले से और भी खास
इन 5 वजहों से नई Mahindra TUV300 हुई पहले से और भी खास

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 Mahindra TUV300 Facelift हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। Mahindra ने अपनी TUV300 फेसलिफ्ट को 8.38 लाख रुपये की शुरुआती मुंबई एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था। इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो कार को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा आक्रामक और मस्कुलर लुक देते हैं। आज हम आपको इस नई कार के नए फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको पता चलेगा कि महिंद्रा ने पुराने वर्जन के मुकाबले इसमें क्या बदलाव किए हैं। तो डालते हैं इन 5 बदलावों पर एक नजर, जो 2019 Mahindra TUV300 Facelift में किए गए हैं।

डिजाइन

2019 TUV300 Facelift की डिजाइन ज्यादा तर मामलों में पुराने वर्जन जैसी ही है। हालांकि, इसके फ्रंट में प्यानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल के साथ ब्लैक क्रोम इंसर्ट्स, साइड क्लेडिंग और नए डिजाइन का X-शेप मेटॉलिक ग्रे स्पेयर व्हील कवर दिया है। TUV300 Facelift में नए हेडलैंप डिजाइन के साथ डेटाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) और कार्बन ब्लैक फिनिश दी गई है।

नए कलर वेरिएंट्स

Mahindra ने अपनी इस सब्कॉम्पैक्ट SUV को 7 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें 2 नए कलर वेरिएंट्स Highway Red और Mystic Copper शामिल हैं।

अपडेट इंटीरियर

2019 TUV300 Facelift के एक्सटीरियर की तहह ही इसके इंटीरियर में भी छोटे बदलाव किए गए हैं। इसके सेंटर कंसोल को सिल्वर फीनिश के प्यानो ब्लैक इंसर्ट्स दिए ग एहैं। इसके इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के बीच में MID स्क्रीन दिया है।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

नए सेफ्टी फीचर्स

TUV300 फेसलिफ्ट में कई नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और को-पैसेंजर सीट बेल्ट अलर्ट, ड्राइवर एयरबैग और ड्यूल-एयरबैग्स के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें ABS के साथ EBD फीचर दिया गया है। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि इनमें से ज्यादा तर फीचर्स टॉप-स्पेसिफिकेशन ट्रिम में दिया है।

कीमत

Mahindra TUV300 फेसलिफ्ट 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें T4+, T6+, T8, T10, T10 ड्यूल टोन, T10 OPT और T10 OPT ड्यूल टोन शामिल हैं। महिंद्रा ने अपनी इस SUV की कीमतों में 10,000 रुपये का इजाफा किया है।

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम       

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी