Mahindra TUV300 का नया अवतार भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8.39 लाख से शुरु
2019 Mahindra TUV300 Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Mahindra ने TUV300 फेसलिफ्ट की शुरुआती मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये रखी है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 Mahindra TUV300 Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Mahindra ने TUV300 फेसलिफ्ट की शुरुआती मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये रखी है। इसके silhouette और बॉक्सी SUV डायमेंशन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो कार को पहले के मुकाबले ज्यादा आक्रामक और मस्कुलर लुक देते हैं। 2019 TUV300 Facelift के फ्रंट में प्यानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल के साथ ब्लैक क्रोम इंसर्ट्स, साइड क्लेडिंग और नए डिजाइन का X-शेप मेटॉलिक ग्रे स्पेयर व्हील कवर दिया है। TUV300 Facelift में नए हेडलैंप डिजाइन के साथ डेटाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) और कार्बन ब्लैक फिनिश दी गई है।
डिजाइन
TUV300 Facelift के कैबिन में भी बदलाव किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इटैलियन डिजाइन हाउस Pininfarina ने इसकी डिजाइन को रीटच दिया है। इसकी कैबिन को नया सिल्वर एक्सेंट दिया गया है, जिससे यह पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम लगती है।
फीचर्स
इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, GPS के साथ 17.8 सेंटीमीटर इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप्स और माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक दी गई है।
Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
परफॉर्मेंस
TUV300 फेसलिफ्ट में पावर के लिए mHAWK100 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
कलर वेरिएंट्स
Mahindra ने अपनी इस सब्कॉम्पैक्ट SUV को 7 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें 2 नए कलर वेरिएंट्स Highway Red और Mystic Copper शामिल हैं। इसके साथ ही स्टाइल के लिए इसमें ड्यूल टोन रेड + ब्लैक / सिल्वर + ब्लैक, बोल्ड ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर और पर्ल व्हाइट शामिल हैं।
Royal Enfield के हेल्मेट को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप