Move to Jagran APP

Mahindra TUV300 की 242 यूनिट्स आंध्र प्रदेश पुलिस के बेड़े में हुई शामिल

Mahindra SUVs हमेशा से ही भारतीय पुलिस फोर्स के बेड़े में शामिल होती आई हैं। इनमें बोलेरो, स्कॉर्पियो और अब TUV300 शामिल हैं

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 11:24 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:24 AM (IST)
Mahindra TUV300 की 242 यूनिट्स आंध्र प्रदेश पुलिस के बेड़े में हुई शामिल
Mahindra TUV300 की 242 यूनिट्स आंध्र प्रदेश पुलिस के बेड़े में हुई शामिल

 नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। आंध्र प्रदेश सरकार ने 242 Mahindra TUV300 SUVs को आंध्र प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल किया है। Mahindra TUV300 आंध्र प्रदेश पुलिस के गश्ती वाहन बेड़े में सबसे नया है और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में विजयवाड़ा में IGM स्टेडियम से पहली SUV को हरी झंडी दिखाई है। आंध्र प्रदेश दूसरा राज्य है जिनकी पुलिस के बेड़े में Mahindra TUV300 शामिल हुई है, इससे पहले जून 2018 में महाराष्ट्र पुलिस के बेड़े में 195 Mahindra TUV300 को शामिल किया गया था।

loksabha election banner

Mahindra SUVs हमेशा से ही भारतीय पुलिस फोर्स के बेड़े में शामिल होती आई हैं। इनमें बोलेरो, स्कॉर्पियो और अब TUV300 शामिल हैं। असल में, TUV300 नूवोस्पोर्ट के अलावा एक ऐसी सबकॉम्पैक्ट SUV है, जिसका 7-सीटर लेआउट है। वास्तव में, कई पुलिस बल, जिसमें राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश और अन्य शामिल हैं, अब अपने संबंधित बेड़े में TUV300 को शामिल कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश पुलिस में शामिल होने वाली Mahindra TUV300 में कंपनी का mHawk100 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह 1,493 cc ऑयल बर्नर 3,750 rpm पर 100bhp की पावर और 1,600 to 2,800 rpm पर 240Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन इन विकल्प के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है। हालांकि, महिंद्रा अपने नियमित ग्राहकों को AMT का विकल्प भी दे रही है।

हालांकि, महिंद्रा ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि TUV300 के ये मॉडल्स T4+ वेरिएंट हैं, जिनमें पावर स्टीयरिंग के साथ टिल्ट एडजस्टेबल फंक्शन, ईको मोड, डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और दूसरी रो में ISOFIX माउंट्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

BMW की बिक्री में 13 फीसद की बढ़त, जानें 2018 में कितने बेचे वाहन

गाड़ियों को चोरी करना होगा मुश्किल, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नंबर प्लेट्स

2019 Maruti Suzuki Wagon R की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.