विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BMW की बिक्री में 13 फीसद की बढ़त, जानें 2018 में कितने बेचे वाहन

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Fri, 04 Jan 2019 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:01 AM (IST)

BMW ने बुधवार को बताया कि उसने 13 फीसद की बढ़त के साथ 2018 में 11,105 यूनिट्स की बिक्री की है

BMW की बिक्री में 13 फीसद की बढ़त, जानें 2018 में कितने बेचे वाहन
BMW की बिक्री में 13 फीसद की बढ़त, जानें 2018 में कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जापानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने बुधवार को बताया कि उसने 13 फीसद की बढ़त के साथ 2018 में 11,105 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 9,800 यूनिट्स का था। BMW ब्रांड ने 2018 में 11 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 10,405 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि 2017 में यह आंकड़ा 9,379 यूनिट्स का था। वहीं, मिनी ने 66 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 700 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 421 यूनिट्स ही बेची थी।

BMW ग्रुप की मोटरसाइकिल इकाई BMW मोटोर्राड इंडिया ने पिछले साल 2,187 यूनिट्स की बिक्री की है।

BMW ने बताया कि उनकी BMW 5 सीरीज और BMW 6 सीरीज ग्रान टूरिज्मो को मजबूत वृद्धि के आंकड़े मिले हैं। BMW ने नए BMW X3 के मजबूत योगदान के साथ स्थानीय रूप से उत्पादित स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) रेंज से आने वाले 50 फीसद तक का महत्वपूर्ण योगदान देखा है।

मौजूदा समय में कंपनी X1, X3 और X5 मॉडल्स को चेन्नई प्लांट में उत्पादन कर रही है। 2019 में यह प्लांट X4 और X7 का स्थानीय प्रोडक्शन भी शुरू करने जा रहा है।