विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 3 चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है सुहागरात, अभी कर लें नोट; कोई नहीं बताएगा ये राज

Published: Tue, 17 Jun 2025 05:38 PM (GMT+05:30)

शादी के दौरान कई सारे रीति-रिवाज पूरे किए जाते हैं। सुहागरात (First Night Rituals) इन्हीं में से एक है जो ...और पढ़ें

शादी की पहली रात को खास बनाने के लिए जरूरी चीजें (Picture Credit- Freepik)
शादी की पहली रात को खास बनाने के लिए जरूरी चीजें (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. शादी के दौरान कई रस्मों को निभाया जाता है।
  2. सुहागरात इन्हीं में से एक है, जो काफी अहम मानी जाती है।
  3. शादी की यह पहली रात कुछ चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का दिन सभी के लिए बेहद खास होता है। लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे खास बनाने के लिए लोग कई बातों का ध्यान रखते हैं। शादी जन्मों-जन्मों का बंधन होती है, जिसे दो लोग पूरी जिंदगी निभाते हैं। हर धर्म और समुदाय में शादी का एक खास महत्व होता है, लेकिन हिंदू धर्म में इसे लेकर कई सारी रस्में और रीति-रिवाज प्रचलित है।

यहां, शादी की शुरुआत से लेकर अंत तक कई सारी रस्में और परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं में से एक सुहागरात (Suhagrat tips) है, जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग हिचकिचाने लगते हैं। आज भी लोग खुलकर इसके बारे में बात नहीं करते। हालांकि, यह शादीशुदा जीवन के सबसे अहम रिवाजों (First Night Rituals) में से एक है, जिसे नए कपल के जीवन की शुरुआत मानी जाती है। यह रस्म बेहद खास होती है, जिसका काफी महत्व होता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके बिना सुहागरात (First night essential Things) अधूरी मानी जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों ‘सुहागरात’ कहलाती है शादी की पहली रात, कभी किसी ने नहीं बताया होगा इसका असली कारण?

क्यों खास होती है सुहागरात?

सुहागरात का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक ही ख्याल आता है, लेकिन शादी की पहली रात कई मायनों में अहम होती है। यह दूल्हा-दुल्हन के बतौर पति-पत्नी शादीशुदा जीवन की शुरुआत होती है। साथ ही यह एक-दूसरे को समझने और जानने का मौका होता भी है। शादी की पहली रात को सुहागरात इसलिए कहा जाता है, क्योंकि शादी के बाद एक लड़की की यह बतौर सुहागन पहली रात होती है।

इन चीजों के बिना अधूरी है सुहागरात

दूध का गिलास

शादी की पहली रात दूध के गिलास के बिना अधूरी मानी जाती है। यह एक जरूरी रस्म होती है, जिसमें दुल्हन दूल्हे के लिए हल्दी या केसर वाले दूध का गिलास लेकर आती है। इस रस्म के पीछे ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों कारण होते हैं।

दरअसल, ऐसा माना जाता है कि पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में मिठास घोलने के लिए सुहागरात पर दूध पिया जाता है। वहीं, साइंस के मुताबिक हल्दी या केसर का वाला दूध कामोत्तेजक औषधि के रूप में काम करता है। साथ ही इससे स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन दूर करने में भी मदद मिलती है।

मुंह दिखाई की रस्म

बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि सुहागरात के मौके पर भी मुंह दिखाई की जाती है। यह सदियों से चली आ रही एक रस्म है, जिसमें पति अपनी पत्नी का घूंघट उठाकर उनका चेहरा देखता है। साथ ही इन दौरान अपनी पत्नि को गिफ्ट भी देता है।

एक-दूसरे के लिए तोहफा

सुहागरात पर पति-पत्नि दोनों एक-दूसरे के लिए गिफ्ट्स लेकर आते हैं। यह एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान जताने का तरीका होता है। साथ ही यह शादी की पहली रात को यादगार बनाने का भी एक तरीका है।

यह भी पढ़ें- सुहागरात पर कभी न करें 5 गलतियां, शादी की पहली रात हो जाएगी बर्बाद; सुधार की भी नहीं बचेगी गुंजाइश