Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Today : तीन-चार दिनों तक झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ जिलों में बारिश ने मौसम का हाल पूरी तरह से बदल दिया है। अगले तीन चार दिनों तक झारखंड में मौसम सुहाना रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ जिलों में भीषण लू का भी असर देखने को मिलेगा। हीट-वेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

By kumar Gaurav Edited By: Mukul Kumar Published: Tue, 23 Apr 2024 07:42 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 07:42 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में 22 अप्रैल को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।

loksabha election banner

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जारी पूर्वानुमान में 23 अप्रैल को भी इन क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के संकेत दिए हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी तीन चार दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की भी उम्मीद है।

यहां दिखेगा हीटवेव का असर

इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के भी संकेत दिए गए हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 25 और 26 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जबकि उत्तरी छोटानागपुर अंतर्गत बोकारो और धनबाद के अलावे संथाल प्रमंडल अंतर्गत देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव का असर भी देखने को मिल सकता है।

इसे लेकर भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आमजनों से बिना कारण घर से बाहर न निकलने की भी अपील की गई है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के बहरागोड़ा और जमशेदपुर में हीट-वेव का असर देखा गया। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Weather Today : फिर बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अनुमान; कुछ जगहों पर दिखेगा 'लू' का असर

JPSC Preliminary Result 2023: जेपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट जारी, 7 हजार छात्रों ने मारी बाजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.