Move to Jagran APP

Panipat Coronavirus Update: पानीपत में छह, करनाल में पांच और अंबाला में 10 कोरोना पॉजिटिव केस

पानीपत में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक साल भर का बच्‍चा भी संक्रमित है। वहीं कुरुक्षेत्र में भी एक करनाल में पांच और अंबाला में 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिलेे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 09:06 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 02:52 PM (IST)
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में छह, करनाल में पांच और अंबाला में 10 कोरोना पॉजिटिव केस
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में छह, करनाल में पांच और अंबाला में 10 कोरोना पॉजिटिव केस

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस के शुक्रवार को छह केस मिले हैं। इनमें एक वर्षीय बच्चा भी है। वह छह दिन से अस्पताल में क्वारंटाइन है। उसकी मां नौल्था वासी महिला पहले से संक्रमित है। इनके अलावा दिल्ली गीता कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक, उसका पांच वर्षीय बेटा, सौंदापुर वासी युवक, राजीव कॉलोनी वासी 61 वर्षीय महिला और डिफेंस कॉलोनी की महिला संक्रमित मिली है। 

loksabha election banner

इसके अलावा शनिवार को करनाल में पांच काेरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। वहीं अंबाला में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुरुक्षेत्र के गांव रामपुरा में कोरोना का एक पॉजिटिव केस आया है। युवक दो दिन पहले बल्लभगढ़ से आया था। वह वहां एक कंपनी में काम करता है। उसने आने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। जिले में अब कोरोना के पॉजिटिव की संख्या 64 पहुंच गई है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 27 पहुंच गई है।

दिल्‍ली से पानीपत लौटा परिवार संक्रमित

पानीपत के सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि नौल्था वासी महिला पांच जून को दिल्ली से परिवार संग लौटी थी। 7 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव, दो बेटियों और ससुर की रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी। एक वर्षीय पुत्र के सैंपल नहीं लिए गए थे। बच्चा छोटा है, इसलिए महिला को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन में और बच्चे को दूसरे कक्ष में क्वारंटाइन रखा गया था। 

अंबाला कोर्ट में गया था सौंदापुर का पॉजिटिव युवक

शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। गांव सौंदापुर निवासी 31 वर्षीय युवक अंबाला कोर्ट में तारीख पर गया था। वहां उसका सैंपल लिया गया था। वह भी पॉजिटिव मिला है। राजीव कॉलोनी निवासी 62 वर्षीया महिला बीमार है और प्रेम अस्पताल में भर्ती है। दो दिन पहले वहीं प्राइवेट लैब से उसका कोरोना टेस्ट कराया गया, संक्रमित मिली है। 

डिफेंस कॉलोनी की महिला मेदांता रेफर 

दिल्ली की गीता कॉलोनी वासी 31 वर्षीय युवक और पांच वर्षीय पुत्र के बुधवार को सैंपल लिए गए थे। दोनों संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा डिफेंस कॉलोनी की महिला पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल से रेफर होकर मेदांता अस्पताल में एडमिट हुईं। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, वही भर्ती हैं। इसी के साथ जिले में एक्टिव केस 27 हो गए हैं। 

दिल्ली के पिता-पुत्र होटल में ठहरे

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से डरे पिता-पुत्र तीन दिन पहले आए और पानीपत के महाराजा होटल में ठहरे। बुधवार को दोनों ने पानीपत के एक रिश्तेदार का पता बताकर सैंपल कराए। युवक के पिता का वीरवार को निधन हुआ तो दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौट गए। वीरवार की रात्रि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों को कॉल कर सूचना दी गई। दोनों पुन: सिविल अस्पताल में आ गए। 

डायरेक्टर ने की कोविड-19 की समीक्षा

महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा कार्यालय से डायरेक्टर डा. वंदना शुक्रवार को कोविड-19 की समीक्षा करने पहुंची। उन्होंने लगभग पूरा दिन कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डा. सुनील संडूजा और सिविल सर्जन के कार्यालय में बिताया। फैसिलिटी क्वारंटाइन केंद्रों, आइसोलेशन वार्डों, सैंपङ्क्षलग की स्थिति आदि का रिकॉर्ड देखा। आइसोलेशन वार्ड के नोडल अधिकारी डा. विरेंद्र ढांडा से भी अपडेट ली। 

पॉजिटिव 94, एक्टिव 27 

सिविल सर्जन के मुताबिक जिले में अब तक पॉजिटिवों की संख्या 94 हो गई है। इनमें से 63 स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। 27 केस एक्टिव हैं इनमें से 20 खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पांच सिविल अस्पताल में और दो प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

यह भी पढ़ें: शादी समारोह से पहले हुआ हंगामा, हल्‍दी रस्‍म में दूल्‍हे और उसके भाई-बहन को पीटा

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल शूटर अनिश ने कहा, खेल ही नहीं, मौका मिला तो जंग के मैदान में भी उतरने को तैयार

यह भी पढ़ें: तो पहली बार 21 जून को पड़ने वाले सूर्यग्रहण में सूना रहेगा कुरुक्षेत्र, 48 कोस पर पाबंदी

यह भी पढ़ें: पानीपत में बेटे से हुक्के के कश को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी युवकों ने पिता की कर दी हत्‍या

यह भी पढ़ें: हरियाणा का कुरुक्षेत्र होगा सूर्यग्रहण का केंद्र, 25 साल पहले की यादें होंगी ताजा, छाएगा अंधेरा

यह भी पढ़ें: एक ऐसी डेयरी, जहां गाय खाती हैं अचार, फ‍िर बहती दूध की धार

यह भी पढ़ें: रसूखदार लोगों पर रहती थी कैंडी बाबा की नजर, पहले विश्वास जीतता फिर लगाता चूना

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.