विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OG Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की आंधी में उजड़ा कूली का रिकॉर्ड, ओजी ने पहले दिन कमाई से किया दंग

Published: Fri, 26 Sep 2025 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Sep 2025 11:57 AM (IST)

They Call Him OG Movie Day 1 Box Office Collection पवन कल्याण जब भी बड़े पर्दे पर उतरते हैं तो ...और पढ़ें

ओजी मूवी ने पहले दिन किया धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ओजी मूवी ने पहले दिन किया धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ओजी
  2. पवन कल्याण की ओजी ने पहले दिन की धांसू कमाई
  3. साउथ डायरेक्टर सुजीत ने किया है फिल्म का निर्देशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने जमकर धमाल मचाया। कुछ फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन धांसू रहा तो वहीं किसी ने ओवरऑल कमाई से इतिहास रच दिया। पहले इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म रजनीकांत की कूली (Coolie) थी लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड टूट गया है।

इस रिकॉर्ड को किसी और ने नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने तोड़ा है। उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) बीते दिन 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था और दर्शक इसे देखने के लिए कितना बेताब थे, यह आप पहले दिन की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे।

सबसे बड़ी ओपनर बनी पवन कल्याण की ओजी

पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। जी हां, इस फिल्म ने रजनीकांत की फिल्म कूली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो अब तक हाइएस्ट ग्रॉसर ओपनर थी। ओजी ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी धांसू कमाई की है कि आप हैरान रह जाएंगे।

Photo Credit - X

पहले दिन ओजी का धांसू कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर मूवी ओजी ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह कलेक्शन प्रीमियर रिलीज को मिलाकर है। सिर्फ गुरुवार को मूवी की कमाई 70 करोड़ थी, जबकि प्रीमियर में इसने 20 करोड़ रुपये के ऊपर कमाया था। 90 करोड़ के साथ ओजी इस साल सबसे ज्यादा कमाई (फर्स्ट डे) करने वाली फिल्म बन गई है।

Photo Credit - X

यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Collection: बॉक्स ऑफिस पर तेजी से दहाड़ी महावतार नरसिम्हा, 62वें दिन किया धांसू कलेक्शन

कूली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

इससे पहले रजनीकांत की फिल्म कूली के पास यह खिताब था। 14 अगस्त को रिलीज हुई कूली ने पहले दिन करीब 77 करोड़ का कारोबार किया था। कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये में बनी पवन कल्याण की ओजी अब लाइफटाइम कलेक्शन में तूफान ला सकती है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। खैर, शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 26 साल पहले Box Office पर हुआ था महा क्लैश, बजट भी नहीं निकाल पाए थे Ajay Devgn और गोविंदा