यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar के साथ परेश रावल की लड़ाई पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वह डरे हुए थे लेकिन...'
जब हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) की अनाउंसमेंट हुई उसके बाद अचानक बाबूराव उर्फ परेश रावल (Paresh Rawal) ने ...और पढ़ें

HighLights
- हेरा फेरी 3 का निर्देशन करेंगे प्रियदर्शन
- परेश रावल ने छोड़ दी थी हेरा फेरी 3
- अक्षय संग परेश की अनबन की थी खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) फ्रेंचाइजी सीरीज की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। बाबूराव, राजू और श्याम की तिकड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब थे। मगर फिर अचानक से परेश रावल ने एलान किया कि वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं बनेंगे। फिर कई थ्योरीज सामने आईं जिसमें उन्हें स्क्रिप्ट न दिए जाने, फीस की डिमांड पूरी न किए जाने समेत कई बातें सामने आईं।
बाद में फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा भी हुई कि अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच अनबन हो गई। हालांकि, परेश फिर से हेरा फेरी 3 में शामिल हो गए, लेकिन दोनों के बीच अनबन थी या नहीं... इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं किया। मगर अब प्रियदर्शन ने इसकी सच्चाई बताई है।
अक्षय-परेश की लड़ाई पर बोले हेरा फेरी 3 डायरेक्टर
प्रियदर्शन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रिवील किया है कि अक्षय कुमार और परेश रावल का झगड़ा हुआ है या नहीं। बकौल हेरा फेरी 3 डायरेक्टर, "मेरा और परेश का कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। मेरी जानकारी के अनुसार, अक्षय और परेश के बीच भी कभी कोई समस्या नहीं थी। कुछ और लोग थे, जो परेश पर दबाव बना रहे थे। परेश एक इंसान हैं... आप जानते हैं, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लगता है कि मैं इस बारे में बहुत परेशान और हाइपर हूं, उन्हें दूसरी समस्या है। इसलिए वह डरते हैं, लेकिन साथ ही हमारे रिश्ते पर इसका कभी कोई असर नहीं हुआ।"
यह भी पढ़ें- Haiwaan में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, अक्षय कुमार-सैफ अली खान से टक्कर लेगा 400 फिल्में करने वाला एक्टर?

Photo Credit - X
अक्षय ने प्रियदर्शन से कही थी ये बात
डायरेक्टर ने आगे कहा, "अक्षय ने मुझसे कहा 'प्रिंस (प्रियदर्शन) सर, अगर ऐसा होता है तो होने दें। नहीं तो इसे भूल जाते हैं।' बस इतना ही। अगर यह बहुत अच्छे तरीके से होता है तो ठीक है। कुछ नकारात्मक शक्तियां भी हैं जिन्होंने बहुत मुश्किलें खड़ी कीं। उनके बारे में बात करना बेकार है, इसलिए मैं इस बारे में बात नहीं कर रहा। आइए हम अपनी पूरी जिंदगी में अच्छे की उम्मीद करें। यह फिल्ममेकिंग है, इस दुनिया में आपके दुश्मन, दोस्त, प्रशंसक, आलोचक, बहुत कुछ होता है। मैं 40 साल कैसे गुजार पाया, यह मुझे अभी भी समझ नहीं आता।"