Move to Jagran APP

Entertainment Top News: डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger हुई रिलीज, सम्भावना सेठ ने छोड़ी 'आम आदमी पार्टी'

To Kill A Tiger इस बार Oscar 2024 के लिए नॉमिनेटेड है। निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री अब ऑस्कर शुरू होने से कुछ घंटों पहले ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। इसके अलावा सम्भावना सेठ ने बीते साल जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। अब उन्होंने यह पार्टी छोड़ दी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Published: Sun, 10 Mar 2024 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:57 PM (IST)
Entertainment Top News: डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger हुई रिलीज, सम्भावना सेठ ने छोड़ी 'आम आदमी पार्टी'
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। हर कोई इसके रिलीज का इंतजार कर रहा था। अब यह फिल्म स्ट्रीम हो गई है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ ने बीते साल जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। अब उन्होंने यह पार्टी छोड़ दी है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

loksabha election banner

To Kill A Tiger ओटीटी पर हुई रिलीज

निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेटेड किया गया है।

कुछ दिनों पहले इसके ट्रेलर को रिलीज किया गया था, जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया। उसके बाद से ही हर कोई इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में अब ये फिल्म रिलीज हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'मैं अटल हूं' इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय को देखकर क्रिटिक्स ने एक्टर की काफी तारीफ की थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सम्भावना सेठ ने छोड़ी पार्टी

टीवी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ (Sambhavna Seth) ने बीते साल जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। संभावना सेठ को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं अब एक साल बाद एक्ट्रेस ने यह पार्टी छोड़ दी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। बताया है कि वह अब इसका हिस्सा नहीं रहंगी। वह इससे एग्जिट ले रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'बेस्ट डायरेक्टर' बनने की रेस में हॉलीवुड के ये धुरंधर

एकेडमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में से एक है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होती हैं। 96वां एकेडमी अवॉर्ड्स 10 मार्च को कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। इस बार कई बेहतरीन फिल्म डायरेक्टर्स के बीच बेस्ट डायरेक्टर बनने की होड़ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनीषा कोइराला को बताया था बेकार एक्ट्रेस

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा हैं, जिन्होंने दिल से, मन, अकेले हम अकेले तुम, लज्जा, इंडियन, महबूबा जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जल्द ही वह संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) में दिखाई देंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.