Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sambhavna Seth ने एक साल बाद छोड़ी 'आम आदमी पार्टी', बोलीं- मुझे गलती का एहसास है

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 03:35 PM (IST)

    Sambhavna Seth Post सम्भावना सेठ ( Sambhavna Seth) ने बीते साल जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। संभावना सेठ को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी । अब एक साल बाद एक्ट्रेस ने इस पार्टी को छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

    Hero Image
    सम्भावना सेठ का पोस्ट (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ (Sambhavna Seth) ने बीते साल जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। संभावना सेठ को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अब एक साल बाद एक्ट्रेस ने यह पार्टी छोड़ दी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। बताया है कि वह अब इसका हिस्सा नहीं रहंगी। वह इससे एग्जिट ले रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss की इस हसीना ने खरीदी चमचमाती गाड़ी, ब्रांडेड कार के सामने दिये जमकर पोज, देखें फोटोज

    सम्भावना सेठ ने छोड़ी AAP पार्टी

    सम्भावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बताया है कि अब वह इसका हिस्सा नहीं है। उन्होंने लिखा, मैंने अपने देश की सेवा करने के लिए बड़े उत्साह के साथ एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी, लेकिन, चाहे आप कितनी भी समझदारी से कोई फैसला लें, फिर भी आप गलत हो सकते हैं, क्योंकि आखिरकार हम इंसान ही हैं। अपनी गलती का एहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर आप (AAP) से बाहर निकलने की घोषणा करती हूं।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

    अब BJP में जाओ- यूजर

    सम्भावना सेठ के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जब आप कुछ कर ही नहीं रहे थे तो उस पार्टी में शामिल होने का क्या मतलब था। दूसरे यूजर ने लिखा- कृपया भाजपा में शामिल हो जाए। यह अच्छा निर्णय होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि यह गलत निर्णय है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बढ़िया निर्णय सैम जी।

    संभावना सेठ का करियर

    संभावना सेठ ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। संभावना सेठ ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: सोशल मीडिया की ये क्वीन सलमान खान के शो में करेगी हंगामा? बिग बॉस ओटीटी 2 में जाना हुआ पक्का!