ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला Woman Of Substance का ख़िताब, देखिये तस्वीरें
बंट कम्युनिटी ने यहां अपने नए भवन का भी उदघाटन किया। आपको बता दें कि यह कम्युनिटी कर्नाटक से हैं और इससे अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड कलाकार जुड़े हुए हैं।
मुंबई। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में पुणे में बंट कम्युनिटी ने Woman Of Substance के ख़िताब से नवाज़ा गया। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या ने यहां दीपक भी जलाया और मौजूद लोगों और बंट कम्युनिटी को धन्यवाद भी दिया।
उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक बार फिर अपनी ख़ूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती ऐश्वर्या इस इवेंट पर पिंक और गोल्डन लहंगे में नज़र आई। इंडियन ऑउटफिट को भी ऐश्वर्या बहुत ही ख़ूबसूरती से कैरी करती हैं, इसमें कोई शक़ नहीं है।
यह भी पढ़ें: विशाल भारद्वाज की अगली फ़िल्म में होंगी 'दंगल' की सान्या मल्होत्रा और टीवी इंडस्ट्री का यह नया चेहरा
बंट कम्युनिटी ने यहां अपने नए भवन का भी उदघाटन किया। आपको बता दें कि यह कम्युनिटी कर्नाटक से हैं और इससे अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड कलाकार जुड़े हुए हैं।
ऐश्वर्या का यह लहंगा बॉलीवुड की मशहूर डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने डिजाईन किया है जिसे ऐश्वर्या ने ग्रे दुपट्टा और गोल्डन ज्वेलरी के साथ मैच किया।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या इंडियन डिज़ाइनर्स को बहुत पसंद करती हैं, उनका कहना है कि इंडियन डिज़ाइनर यहां के कल्चर और यहां के स्टाइल को बखूबी से जानते हैं और उन्हें किसी भी इंडियन डिज़ाइनर का ऑउटफिट तुरंत पसंद आ जाता है, उसमें उन्हें कुछ भी चेंजेस करने का मन नहीं करता।
यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ज़मानत केस में Race जैसा रोमांच, याद आ जाएंगी ये 10 कोर्ट रूम फ़िल्में
ऐश्वर्या की फ़िल्मों की बता की जाए तो पिछली बार साल 2016 में चर्चित फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का हिस्सा रही थीं। इस फ़िल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी थे।
ऐश्वर्या फ़िलहाल अनिल कपूर के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' की तैयारियों में लगी हैं। इस फ़िल्म में राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी होंगे। अतुल मांजरेकर द्वारा डायरेक्ट हो रही यह फ़िल्म इस साल 13 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।