Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से दाखिल किया अपना नामांकन

राजनाथ सिंह और कौशल किशोर का रोड शो पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर में राजनाथ और कौशल किशोर ने मत्था टेका।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 09:07 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:14 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से दाखिल किया अपना नामांकन
Loksabha Election 2019 : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से दाखिल किया अपना नामांकन

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। 2014 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद गृह मंत्री बने राजनाथ सिंह ने आज हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय से रोड-शो के बाद जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ व मोहनलालगंज मे पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा। नामांकन का अंतिम दिन 18 अप्रैल है।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुभ मुहूर्त में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।राजनाथ सिंह के प्रस्तावक उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट एलपी मिश्रा, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज पूर्व लोकायुक्त सुधीर चंद्र वर्मा वर्मा व पूर्व राज्यसभा सदस्य राम नारायण साहू थे। राजनाथ सिंह के साथ मोहनलालगंज से पार्टी के प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में बजरंग बली का दर्शन करने के साथ शिवजी के मंदिर में जलाभिषेक किया।

मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा भारत : राजनाथ
नामांकन से पहले भाजपा मुख्यालय पर आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत दुनिया में आगे बढ़ा है। भारत ने विरोधियों को ललकारने के साथ ही अपनी ताकत को और मजबूत किया है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह है। वह देश के दस राज्यों में प्रचार करने गए थे, जहां भाजपा के प्रति लोगों का लगाव व उत्साह दिखा। तमिलनाडु और केरल में तो भाजपा के पक्ष में अद्भुत नजारा देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राजनाथ की जीत तो सुनिश्चित है, लेकिन इस बार उनकी जीत रिकॉर्ड बनाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ फिर से राजनाथ की अगुआई में विकास की तरफ बढ़ेगा। गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित सभा में जनता दल यूनाइटेड के  प्रमुख मुख्य महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद के लोग चाहते हैं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगला चुनाव गाजियाबाद से लड़ें। उन्होंने कहा  राजनाथ सिंह में चौधरी चरण सिंह की तस्वीर झलकती है। राजनाथ सिंह जी किसानों के नेता हैं। चौधरी चरण सिंह राजनाथ सिंह को 25 वर्ष की उम्र में  सांसद का टिकट देना चाहते थे लेकिन राज नारायण तैयार नहीं हुए।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 :बजरंग बली का नाम लेने पर प्रतिबंध के बाद बजरंग बली की शरण में सीएम योगी आदित्यनाथ

राजनाथ सिंह ने किया हनुमान मंदिर में दर्शन, सभा के बाद रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह मंगलवार को नामांकन करने से पहले हनुमान सेतु पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे। नामांकन जुलूस को भव्य बनाने के लिए सोमवार देर रात तक तैयारियों का दौर चलता रहा। सोमवार शाम को ही राजनाथ सिंह लखनऊ आ गए। नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों ने स्वागत की तैयारी की । करीब दो किलोमीटर मार्ग पर जीपीओ हजरतगंज चौराहा, मेफेयर चौराहा, परिवर्तन चौक पर भी विभिन्न संगठन के लोग स्वागत किया।

 

उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान के सहप्रभारी सुधांशु त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं मंत्री और विधायक भी थे। 

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : राजनाथ सिंह आज लखनऊ से करेंगे नामांकन, जगह-जगह होगा स्वागत

सभा के बाद रोड शो

देश के गृहमंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह कल रात ही लखनऊ आ गए थे। उनके साथ मोहनलालगंज से सांसद भाजपा उम्मीदवार तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने नामांकन दाखिल किया। लखनऊ व मोहनलालगंज मे पांचवें चरण में छह मई को मतदान होगा।

राजनाथ सिंह और कौशल किशोर का रोड शो पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक गया । रोड शो को देखते हुए ट्रैफिक में डायवर्जन भी किया गया। लखनऊ सीट पर भाजपा का करीब दो दशकों से कब्ज़ा है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे। राजनाथ के खिलाफ अभी तक गठबंधन और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। प्रचार पर रोक के कारण अब नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं शामिल थे। 

लखनऊ लोकसभा सीट 

  • राजनाथ सिंह - भाजपा 
  • सर्वेश गुप्ता - निर्दलीय
  • श्रीराम शर्मा - निर्दलीय
  • नासिर अली - भारत प्रभात पार्टी
  • राम सुंदर भूषण - पच्चासी परिर्वतन समाज पार्टी
  • वेद प्रकाश - बहुजन बल पार्टी
  •  जिमीदार सिंह यादव-निर्दलीय 

मोहनलालगंज सीट 

  • कौशल किशोर - भाजपा
  • बीएल दोहरे - बहुजन मुक्ति पार्टी
  • चंद्रभान - भारतीय रिपब्लिकन पार्टी
  • कुलदीप - सत्य बहुमत पार्टी
  • सीताराम - आवामी समता पार्टी

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.