Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Loksabha Election 2019 :भाजपा के सांसद अशोक दोहरे कांग्रेस में शामिल, कटा अमरमणि की बेटी तनुश्री का टिकट

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 29 Mar 2019 01:51 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा सांसद अशोक दोहरे आज कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली में उन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Loksabha Election 2019 :भाजपा के सांसद अशोक दोहरे कांग्रेस में शामिल, कटा अमरमणि की बेटी तनुश्री का टिकट

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री का टिकट कांग्रेस ने 24 घंटे से भी कम समय में काट दिया है। दूूूूसरी तरफ भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अशोक कुमार, राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

    कांग्रेस ने गुरुवार को तनुश्री को महराजगंज से प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा सांसद अशोक दोहरे आज कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली में उन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। कांग्रेस ने आज अमरमणि त्रिपाठी के साथ ही भाजपा को भी झटका दिया है। कांग्रेस ने महराजगंज से घोषित प्रत्याशी अमरमणि की बेटी तनुश्री का टिकट काट दिया है।

    ये भी पढ़ें - ओडिशा: कोरापुट में बोले मोदी, अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है भारत

    तनुश्री को इससे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया था। महराजगंज से अब कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा। सुप्रिया टीवी एंकर हैं। पेशे से पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत का महराजगंज से पुराना रिश्ता है। सुप्रिया सिंह श्रीनेत तनुश्री की जगह महराजगंज से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे स्‍व. हर्षवर्धन सिंह की बेटी सुप्रिया सिंह श्रीनेत को टिकट दिया है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हर्षवर्धन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। सुप्रिया एक अंग्रेजी टीवी चैनल में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

    सुप्रिया पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं। महराजगंज से तनुश्री को पूर्व मंत्री शिवपाल की पार्टी प्रसपा (लोहिया) से टिकट मिला था। कल देर शाम कांग्रेस ने तनुश्री को उम्मीदवार घोषित किया था।

    ये भी पढ़ें - 16वां आम चुनाव: कश्मीर से कन्याकुमारी तक खिला कमल, नरेंद्र मोदी बने देश के प्रधानमंत्री

    भाजपा के सांसद अशोक दोहरे ने आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा ने इटावा से अशोक दोहरे का टिकट काट दिया था। राहुल गांधी ने बकायदा पार्टी के चिन्ह वाला अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। ऐसा माना जा रहा है कि अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस के टिकट पर इटावा से चुनाव लड़ सकते हैं। अशोक दोहरे ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। मोदी लहर में इटावा से चुनाव जीकर सांसद निर्वाचित हो गए। दोहरे मायावती की सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।

    इटावा से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने आगरा से योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। 

     चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें