Move to Jagran APP

आफताब ने पहले गला घोंटा, फिर शव को टुकड़ों में काटा, थ्रिलर मूवी की स्क्रिप्ट जैसी है श्रद्धा की मर्डर स्टोरी

Shraddha Murder Case श्रद्धा और आफताब एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। श्रद्धा के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था जिसके चलते दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। दोनों दिल्ली में लिव-इन में रहने लगे थे। श्रद्धा आफताब के साथ घर बसाना चाहती थी।

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Mon, 14 Nov 2022 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 01:24 PM (IST)
मुंबई की युवती का दिल्ली में मर्डर, प्रेनी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Shraddha Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले छह महीने से लापता मुंबई की श्रद्धा की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। श्रद्धा का हत्यारा अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। हैरत की बात ये है कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला है। दोनों मुबंई से भागकर दिल्ली में एक साथ रहने आए थे।

loksabha election banner

कॉल सेंटर से शुरू हुई थी दोस्ती

श्रद्धा की मर्डर स्टोरी किसी थ्रीलर मूवी की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। श्रद्धा के माता-पिता को आफताब पसंद नहीं था, जिसके कारण दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया और दिल्ली आ गए। दिल्ली के छतरपुर इलाके में दोनों ने साथ मिलकर किराये का मकान लिया।

आफताब संग शादी के सपने देखने की मिली सजा

श्रद्धा अब अपने आगे की जिंदगी के बारे में सोच रही थी। वह प्रेमी आफताब के साथ घर बसाने के सपने देख रही थी। लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा अक्सर आफताब पर शादी के लिए दबाव बनाती थी। आफताब शादी नहीं करना चाहता था। इधर श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए बेटी की जानकारी लेते रहते थे।

श्रद्धा मर्डर केस: हत्या के बाद शव के टुकड़े रखे रेफ्रीजरेटर में, बदबू ना आए इसलिए अगरबत्ती जलाता था आफताब

झगड़े में आफताब ने कर दी हत्या

कई महीने बीत जाने के बाद भी जब आफताब शादी के लिए नहीं माना तो दोनों के बीच इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। 18 मई को भी दोनों के बीच शादी को लेकर खूब झगड़ा हुआ। इस बीच आफताब ने अपना आपा खो दिया और गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर डाली। 

शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे

इतने के बावजूद आफताब का मन नहीं भरा। उसने श्रद्धा के शव के छोटे-छोटे 35 टुकड़े कर डाले। पुलिस को उसने बताया कि उसने शव को रखने के लिए एक फ्रिज भी खरीदा था। फिर हर रात प्लास्टिक के थैली में शव के एक टुकड़े को महरौली जंगल में फेंक आता था, ताकि किसी को शक न हो। यह सिलसिला 18 दिन तक चलता रहा। वह हर रात को दो बजे शव का एक हिस्सा जाकर फेंक आता था।

पिता ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

वहीं, श्रद्धा का सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, जिसके कारण मुंबई में माता-पिता की चिंता बढ़ गई। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर दिल्ली पहुंचे और बेटी को तलाशने की हर संभव कोशिश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंत में उन्होंने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। 8 नवंबर को श्रद्धा के पिता ने बेटी के अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को आफताब के बारे में भी बताया।

आफताब ने पुलिस के सामने खोले राज

इसके बाद दिल्ली पुलिस श्रद्धा के साथ-साथ आफताब की तलाश में भी जुट गई। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आफताब को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छह महीने पहले मई में ही श्रद्धा की हत्या कर दी थी। 

Delhi Crime News: श्रद्धा की जिद ने आफताब को बनाया शैतान, हत्या के बाद रात को शव के टुकड़े जंगल में फेंकता था

Delhi: आफताब ने की प्रेमिका श्रद्धा की हत्या: शरीर के 35 टुकड़े कर दिल्ली में जगह-जगह फेंका, 6 माह बाद खुलासा

Delhi Crime: तीन- तीन हत्या करने वाला गिरफ्तार, शरबत बनाने से मना करने वाले का बेदर्दी से किया था कत्ल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.