विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा मर्डर केस: हत्या के बाद शव के टुकड़े रखे रेफ्रीजरेटर में, बदबू ना आए इसलिए अगरबत्ती जलाता था आफताब

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2022 03:03 PM (IST)

Mumbai Girl Shradha Murder Case दिल्ली पुलिस ने मुंबई की युवती श्रद्धा की हत्या को लेकर जांच तेज कर दी ...और पढ़ें

हत्या के आरोपित ब्वॉयफ्रेंड आफताब की फाइल फोटो।
हत्या के आरोपित ब्वॉयफ्रेंड आफताब की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। मुंबई की कॉल सेंटर कर्मी श्रद्धा की हत्या मामले में आरोपित ब्वॉयफ्रेंड आफताब को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस अब अपराध की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। जांच पड़ताल की कड़ी में दिल्ली पुलिस ने रेफ्रिजरेटर और उसमें शव के कुछ हिस्सों को बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने करीब 10 से 15 शव के टुकड़े अब तक बरामद कर लिए हैं।

आरी से काटकर किए 25-30 टुकड़े

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई को झगड़े के दौरान गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी, क्योंकि वह लगातार शादी की जिद की पर अड़ी हुई थी। इसके बाद आफताब ने आरी से श्रद्धा के शरीर के 25-30 टुकड़े किए और रेफ्रीजरेटर में भर दिए। 

बदबू ना आए, इसलिए रखने लगा परफ्यूम

आफताब ने इसका पूरा ख्याल रखा कि रेफ्रीजरेटर में रखे श्रद्धा की मृत शरीर के टुकड़ों से बदबू नहीं आए। इसके लिए उसने फिनाइल और कई परफ्यूम खुशबू के साजो सामान लाकर घर मे रखे थे। इसके अलावा वह अक्सर अगर बत्ती भी जलाता था। 

वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 मई को झगड़े बाद गुस्से आकर आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और इसके बाद आरी से 35 टूकड़े किए थे। इसके बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की योजना तैयार की।

ये भी पढ़ें- Delhi Shradha Murder: गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करते समय क्यों नहीं कांपे आफताब के हाथ? दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

रात को फेंकता था शव के टुकड़े

आफ़ताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिनों तक घर में रखा। इसके बाद रोजाना रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फ़ेंक कर आ जाता था। 

दिल्ली पुलिस ने पूछताछ में पाया कि श्रद्धा और आफताब के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। बावजूद इसके श्रद्धा लगातार आफताब पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। यह भी जानकारी हाथ लगी है कि दिल्ली आने से पहले मुंबई से दोनों एक साथ हिल स्टेशन घूमने गए थे। वहां से लौटने के बाद 15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए का मकान लिया था और साथ रहने लगे। इसके बाद तीन बाद बाद 18 मई को आफताब ने गर्फफ्रेंड श्रद्धा की हत्या कर दी।