Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धा मर्डर केस: गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करते समय क्यों नहीं कांपे आफताब के हाथ? दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

    Shraddha Murder Case दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। उसके लिव-इन-पार्टनर ने छह महीने पहले हत्या के बाद आरी से शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। उसके बाद हत्यारोपित ने रेफ्रिजरेटर खरीदकर शव के टुकड़ों को उसमें रख दिया था।

    By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 14 Nov 2022 03:23 PM (IST)
    Hero Image
    श्रद्धा मर्डर केस: गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े करने के दौरान क्यों नहीं कांपे आफताब के हाथ?

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। उसके लिव-इन-पार्टनर ने छह महीने पहले हत्या के बाद आरी से शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। उसके बाद हत्यारोपित ने रेफ्रिजरेटर खरीदकर शव के टुकड़ों को उसमें रखा था। फिर हत्यारोपित एक-एक टुकड़े को दिल्ली में अलग-अलग जगह पर फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपित ने पूछताछ में हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धा मर्डर केस पर ADCP (साउथ) अंकित चौहान ने बताया कि यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तो लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का आखिरी ज्ञात स्थान दिल्ली पता चला।

    मुंबई में शेफ की ली ट्रेनिंग

    आरोपित आफताब अमीन पूनावाला ने मुंबई के एक होटल में 2 सप्ताह की शेफ की ट्रेनिंग ली थी। उसे ट्रेनिंग के दौरान मांस काटने का प्रशिक्षण मिला था। इस वजह के चलते आफताब ने बेधड़क होकर गर्लफ्रेंड के शव के दो दर्जन से ज्यादा टुकड़े कर दिए।

    दोनों की मुंबई में हुई थी मुलाकात

    श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी। दोनों की मुंबई के एक कॉल सेंटर में मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों को प्यार हुआ। जिसके बाद दोनों ने शादी की योजना बनाई थी। हालांकि, श्रद्धा के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। इसी वजह से दोनों मुंबई से भागकर दिल्ली आ गए और छतरपुर में लिव-इन में रहने लगे। श्रद्धा उसके साथ शादी करना चाहती थी और आफताब शादी से लगातार इनकार कर रहा था। इसी कारण दोनों में झगड़ा होता था। 

    ट्रेनिंग में सीखा था कैसे मांस को संरक्षित रखा जाए

    इसी बीच 18 मई को आरोपित ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को छिपाने के लिए मृतका के शरीर को कई हिस्सों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रख दिया। चूंकि लड़के ने रसोइए की पढ़ाई की थी और उसे मीट वगैरह संरक्षित करके रखने के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते उसने मृतका के शरीर को संरक्षित करके रख लिया।

    ये भी पढ़ें- आफताब ने पहले गला घोंटा, फिर शव को टुकड़ों में काटा, थ्रिलर मूवी की स्क्रिप्ट जैसी है श्रद्धा की मर्डर स्टोरी

    फिर हर रात प्लास्टिक की थैली में रखकर शव के एक टुकड़े को महरौली जंगल में फेंक आता था, ताकि किसी को शक न हो। यह सिलसिला 18 दिन तक चलता रहा। वह हर रात को दो बजे शव का एक हिस्सा जाकर फेंक आता था। पुलिस को पहली बार 8 नवंबर को मामले की जानकारी मिली और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    पिता ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

    वहीं, श्रद्धा का सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, जिस कारण मुंबई में माता-पिता की चिंता बढ़ गई। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर दिल्ली पहुंचे और बेटी को तलाशने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंत में उन्होंने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। 8 नवंबर को श्रद्धा के पिता ने बेटी के अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को आफताब के बारे में भी बताया। गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ में उसने सारा सच बता दिया।

    ये भी पढ़ें- श्रद्धा मर्डर केस: हत्या के बाद शव के टुकड़े रखे रेफ्रीजरेटर में, बदबू ना आए इसलिए अगरबत्ती जलाता था आफताब

    ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: श्रद्धा की जिद ने आफताब को बनाया शैतान, हत्या के बाद रात को शव के टुकड़े जंगल में फेंकता था