Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के एक शो की फीस जानते हैं आप, चौंक जाएंगे

    By Edited By:
    Updated: Thu, 22 Aug 2019 11:18 AM (IST)

    सलमान खान के शो बिग बॉस में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता में इस कदर इजाफा हुआ कि वह हरियाणा से निकलकर बिहार यूपी और हिंदी बेल्ट में स्टार डांसर बन गईं।

    Hero Image
    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के एक शो की फीस जानते हैं आप, चौंक जाएंगे

    नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इन दिनों शोहरत की बुलंदियों पर हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब उनका डांस-वीडियो या फिर कोई बयान में चर्चा में न हो। आलम यह है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो हर रोज धमाल मचा रहे हैं। उनके डांस की वजह से कभी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में  लोकप्रिय रहीं सपना चौधरी को आज पूरा हिंदुस्तान जान गया है। इन दिनों 'मेहंदी रचनी लगा दो' गाने पर दूल्‍हा-दुल्‍हन संग जमकर डांस किया। इस प्रोग्राम का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गया है और लोग इसे जमकर देख रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बिग बॉस 11 में के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब सपना का कहीं किसी शहर में प्रोग्राम नहीं होता हो। सपना चौधरी सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। पिछले कुछ समय में उनके फैंस की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। अब सपना चौधरी न केवल हरियाणा बल्‍कि देशभर में शो करती हैं। कुछ वक्‍त पहले ही यूपी, बिहार, राजस्‍थान और मध्‍यप्रदेश में उन्‍होंने कई शोज किए हैं। सपना चौधरी सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं।

    ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सपना चौधरी डांस शो की क्या फीस होती है? नहीं तो हम बताते हैं। दरअसल, डांस की दुनिया के जानकारों की मानें तो सपना चौधरी अपने डांस के लिए घंटों के हिसाब से फीस लेती हैं। बताया जाता है कि 2-3 घंटे डांस करने के लिए सपना चौधरी 1 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।  इतना ही नहीं, सपना शो से पहले 50 हजार रुपये एडवांस फीस के तौर पर लेती हैं। 

    इसी एक वजह यह भी है कि सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता में इस कदर इजाफा हुआ कि वह हरियाणा से निकलकर बिहार, यूपी और हिंदी बेल्ट में स्टार डांसर बन गईं। भोजपुरी गानों के साथ वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ऐसे में उनका डांस शो की फीस में इजाफा करना लाजिमी है। 

    यहां पर बता दें कि सपना चौधरी की बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हो चुकी है, लेकिन यह फिल्म चली नहीं। बावजूद इसके उनका नाम जरूर चल पड़ा और उन्हें और भी कई काम मिले। वह बिहार-यूपी और राजस्थान में की स्टेज डांस कर चुकी हैं। 

    बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान कांग्रेस में शामिल होकर यू टर्न लेने और उसके बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ डिनर करने से उनके फैन भी असमंजस में थे। यह अलग बात है कि  हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बाद में खुद ही कह दिया था कि वह भाजपा में शामिल तो नहीं होंगी, लेकिन उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी के प्रचार करेंगीं और उन्होंने ऐसा किया भी।

    इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि सपना कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, लेकिन प्रेस वार्ता करके उन्होंने इसका खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का दावा गलत है फिलहाल वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने सबूत भी पेश किए थे। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने मनोज तिवारी से मुलाकात की थी और फिर उनके साथ डिनर करने की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके नए कयासों को जन्म दे दिया था।

    ये भी पढ़ें - अभिनेत्री जयाप्रदा की एंट्री से रामपुर बनी हॉट लोकसभा सीट

    पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि वह कांग्रेस की ओर से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब कांग्रेस ने मथुरा संसदीय सीट से महेश पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

    वहीं, मनोज तिवारी के इस बयान के बाद कहा जा रहा था कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल होंगी। वह पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और उन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

    गौरतलब है कि 24 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद ही सपना ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनसे अपने सियासी भविष्य को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ डिनर करने की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी। 

    ये भी पढ़ें - ज्वाइन करने के दो दिन बादी ही उर्मिला मातोंडकर को मिला टिकट, उत्तरी मुंबई से होंगी कांग्रेस प्रत्याशी

    इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने 24 मार्च को ही सपना का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उनकी फोटो भी ट्वीट किया था। उसके बाद हरियाणवी डांसर ने प्रेस वार्ता करके कांग्रेस में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि था वह राज बब्बर से कभी नहीं मिली हैं और प्रियंका के साथ उनकी फोटो पुरानी है।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने सपना व उनकी बहन के पार्टी में शामिल होने का दावा करते हुए उन दोनों का सदस्यता फार्म भी सार्वजनिक कर दिया था। बताते हैं कि वह मथुरा से सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट नहीं मिलने से यू टर्न ले लिया था।

    ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2019 :बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री प्रसपा के साथ कांग्रेस की भी उम्मीदवार

    यहां पर बता दें कि डांसर सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शोज से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी शोज में भी बतौर डांसर शामिल होना शुरू कर दिया। सपना ने कई डांस और म्यूजिक एल्बम भी किए हैं।

    दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक