Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांग्रेस ज्वाइन करने के दो दिन बाद ही उर्मिला मातोंडकर को मिला टिकट, उत्तरी मुंबई से होंगी प्रत्याशी

    By Atyagi.jimmcEdited By:
    Updated: Fri, 29 Mar 2019 11:16 AM (IST)

    अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर उत्तरी मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। दो दिन पहले ही उर्मिला ने कांग्रेस का हाथ थामा था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    कांग्रेस ज्वाइन करने के दो दिन बाद ही उर्मिला मातोंडकर को मिला टिकट, उत्तरी मुंबई से होंगी प्रत्याशी

    नई दिल्ली, एएनआइ। दो दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। इसी के साथ उर्मिला ने चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। बता दें कि 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ली थी। 

    कांग्रेस ज्वाइन करने की वजह बताते हुए उर्मिला ने कहा था कि बचपन से उन्हें महात्‍मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विचारों ने प्रभावित किया है। इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। साथ ही उर्मिला ने यह भी साफ कर दिया कि वह लंबे समय तक राजनीति में रहेंगी।

    ये भी पढ़ें - अभिनेत्री जयाप्रदा की एंट्री से रामपुर बनी हॉट लोकसभा सीट
    AICC letter

    पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधाते हुए कहा था कि संविधान पर कहीं न कहीं आज प्रहार हो रहा है। 

    गौरतलब है कि मंबई की नार्थ सीट पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का दबदबा रहा है। इसलिए कांग्रेस को हमेशा ही इस पर कड़ा मुकाबला करना पड़ा है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस के संजय निरूपम चुनावी मैदान में थे और उन्हें भारी मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 

    ये भी पढ़ें - अगले 24 घंटे मशहूर डांसर सपना चौधरी के लिए अहम, क्या वह BJP में होंगी शामिल?

    बता दें कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला भाजपा  के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। शेट्टी ने 2014 में मोदी लहर के चलते इस सीट से संजय निरूपम को पस्त कर दिया था। 

    चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें