Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: यमुना में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 05:59 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है कई इलाकों में जलभराव हुआ है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है फरीदाबाद में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलाने की तैयारी में है। भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जज को निलंबित कर दिया है।

    Hero Image
    Delhi-NCR की 6 बजे तक 6 बड़ी खबरे।

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR की 6 बजे तक 6 बड़ी खबरों में लगातार वर्षा से एनसीआर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इसके साथ ही हथनी कुंड सोमवार को छह बार पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। फरीदाबाद में भी बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। कोर्ट ने डीयू में खेल के लिए पांच फीसदी सीटें आरक्षित करने का आदेश दिया और भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जज को निलंबत कर दिया है। आइए आपको दिल्ली-एनसीआर की आज की छह बड़ी खबरें विस्तार से बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनसीआर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

    दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुग्राम समेत कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है जिससे यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी पानी भरने से वाहनों की गति धीमी हो गई है और जाम लगने की आशंका है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना जाएगी 206 मीटर के पार ! 

    उत्तरी भारत में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली में बढ़ रहा है। हरियाणा के हथनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में रहने वालों को राहत शिविरों में जाने की सलाह दी गई है। सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    डूबेगा फरीदाबाद! प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    हरियाणा के फरीदाबाद में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2 लाख 38 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने मोहना गांव का दौरा करके यमुना के जलस्तर का निरीक्षण किया। 2023 में आई बाढ़ के दौरान यमुना ने मोहना पुल के पास सड़क तोड़ दी थी जिससे 15 गांवों का संपर्क टूट गया था। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    दिल्ली में इस दिन से चलेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें

    दिल्ली में एक बार फिर डबल डेकर बसें चलने वाली हैं। दिल्ली सरकार 100 इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें लाने की तैयारी कर रही है जो पुरानी बसों से बिलकुल अलग होंगी। ये बसें वातानुकूलित होंगी और इनमें दो तल होंगे जिनमें 63 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। शुरुआत में चुनिंदा रूटों पर इनका ट्रायल रन होगा। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    DU में खेल के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित करने का आदेश

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने CBSE के लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों को प्रवेश के दौरान खेल और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए 5% आरक्षण का पालन करना होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि डीयू के सूचना बुलेटिन में उल्लिखित कोटा अनिवार्य है और कॉलेजों को इसका पालन करना होगा। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    दिल्ली हाईकोर्ट ने जज को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

    दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह को आचरण संबंधी प्रतिकूल रिपोर्ट के चलते तत्काल निलंबित कर दिया। न्यायाधीशों की पूर्ण पीठ ने यह निर्णय लिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने पर विचार कर रही है। उन्हें बिना अनुमति दिल्ली छोड़ने से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता समिति की जांच के आधार पर की गई है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

    यह भी पढ़ें- उफनती यमुना से दिल्ली में बाढ़ का संकट, मंत्री प्रवेश वर्मा का आश्वासन- सरकार पूरी तरह तैयार