Faridabad Flood Alert: डूबेगा फरीदाबाद! हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा के फरीदाबाद में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2 लाख 38 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज न ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। यमुना में हथिनीकुंड बैराज से दो लाख 38000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने मोहना गांव का दौरा किया। उन्होंने पुल से यमुना के जलस्तर का जायजा लिया।
बता दें कि 2023 में जब बाढ़ आई थी, तब यमुना ने मोहना पुल से आगे सड़क तोड़ दी थी। जिससे 15 गांवों का संपर्क पलवल और फरीदाबाद से टूट गया था। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दौरा किया।

यमुना नदी का बाढ़ का पानी बसंतपुर इस्माइलपुर पहुंचने के बाद एसडीएम अमित कुमार, एसीपी राजेश लोहान, तहसीलदार यशवंत सिंह स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए। अधिकारी बता रहे हैं कि कोई भी यमुना नदी की ओर न जाए।

बसंतपुर में आबादी के अंदर हुआ जल भराव। जागरण

एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार बाढ़ के मद्देनजर स्थापित राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए। जागरण

पुलिस प्रशासन भी बसंतपुर इस्माइलपुर के लोगों को बाढ़ को लेकर कर रहे हैं जागरूक। जागरण

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।