Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: पंजाब के लिए दिल्ली ने खोला 'दिल', मंदिरों के कपाट बंद, टोल का विरोध तेज
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। चंद्र ग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहे वहीं दिल्ली सरकार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। गुरुग्राम में एक विदेशी महिला का नग्न शव मिला जिससे सनसनी फैल गई। बाढ़ से प्रभावित बच्चों की पढ़ाई के लिए नोएडा में राहत शिविरों में कक्षाएं शुरू की गईं। गुरुग्राम में टोल टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार का दिन खबरों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा। एक ओर सूतक लगने से जहां मंदिरों के कपाट बंद कर दिये गए हैं। वहीं, दूसरी ओर पंजाब में आई बाढ़ की आफत में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कमद उठाया है। उधर, गुरुग्राम में एक विदेशी महिला का शव बीच सड़क पर नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। बाढ़ से जूझ रहे दिल्लीवासियों के बच्चों की पढ़ाई न रुके इसके लिए राहत शिविरों में विशेष पहल की गई है। यूईआर टोल को लेकर ग्राम पंचायतें अब लास्ट अल्टीमेटम दे चुकी हैं। इनके अलावा कई अन्य ऐसी ही 6 खबरें हैं जो शाम 6 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिन्हें जानना आपके लिए भी बहुत जरूरी है...
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई दिल्ली, भेजे 52 ट्रक राहत सामग्री
दिल्ली की भाजपा सरकार ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 52 ट्रकों को रवाना किया और जल्द सामान्य होने की कामना की। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का भी निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। (खबर यहां पढ़ें विस्तार से)
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के बाद मंदिरों के कपाट बंद
गाजियाबाद में चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के चलते मंदिरों के कपाट दोपहर बाद सूतक लगते ही बंद कर दिए गए। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे ही कपाट बंद कर दिए गए जो सुबह शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे। मंदिर के पुजारी और भक्तों ने अखंड जाप किया। घरों में भी महिलाओं ने कीर्तन किया और दान-पुण्य के लिए अनाज अलग रखा गया। (खबर यहां पढ़ें विस्तार से)
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास के गांवों और सोसायटियों के लोगों ने टोल फ्री की मांग को लेकर धरना दिया। उनकी मांग है कि टोल प्लाजा शुरू होने से पहले आसपास के निवासियों के लिए इसे टोल फ्री किया जाए। मांग पूरी न होने पर टोल प्लाजा को चालू न होने देने की चेतावनी दी गई है। (खबर यहां पढ़ें विस्तार से)
नोएडा के बाढ़ राहत शिविर में बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम, लेखपाल बनीं टीचर
ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए जिला प्रशासन ने राहत शिविर में ही अस्थायी कक्षाएं शुरू की हैं। लेखपाल ममता और रेनू शर्मा बच्चों को पढ़ा रही हैं। टूटे दरवाजे को ब्लैकबोर्ड बनाकर शुरुआत की गई अब 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। अभिभावक भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। (खबर यहां पढ़ें विस्तार से)
गुरुग्राम में बीच सड़क विदेशी महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद, हड़कंप
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे एक विदेशी महिला का नग्न शव मिला। पुलिस को सुबह आठ बजे सूचना मिली। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है। (खबर यहां पढ़ें विस्तार से)
Air India के रिटायर अफसर के घर 28 लाख के आभूषण और नकदी की चोरी
गाजियाबाद के राजनगर में एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से लाखों के आभूषण चोरी हो गए। परिवार के बाहर जाने पर चोरों ने 28 लाख के गहने और नकदी चुराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है छह टीमें गठित की गई हैं। चोरों को घर में आभूषणों की जानकारी होने का संदेह है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। (खबर यहां पढ़ें विस्तार से)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।