गुरुग्राम में बीच सड़क विदेशी महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद, आईएमटी मानेसर चौक का नजारा देख सहमे राहगीर
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे एक विदेशी महिला का नग्न शव मिला। पुलिस को सुबह आठ बजे सूचना मिली। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम (मानेसर)। आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे रविवार सुबह एक विदेशी महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया। शव लहूलुहान स्थिति में था। हत्या की आशंका जताई जा रही है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम में आईएमटी चौक फ्लाइओवर के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। एफएसएल, फिंगरप्रिंट और पुलिस टीमें मौके पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम कर रही हैं। महिला का शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था। शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।
फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं। आशंका है कि फ्लाईओवर से या ताे महिला ने कूदकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने ऊपर से इसे फेंक दिया है। थाना पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। कपड़ों से किसी तरह के कोई कागजात बरामद नहीं हुए हैं, इससे अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।