Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: CM रेखा गुप्ता पर हमला, दरियागंज में इमारत गिरने से तीन की मौत
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को कई घटनाएं हुईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई में हमला हुआ दरियागंज में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन की मौत हो गई। यमुना का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एम्स का प्लास्टिक सर्जरी विभाग जले हुए मरीजों की मुफ्त सर्जरी करेगा। दिल्ली के 50 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर राजस्थान से आए एक शख्स ने जनसुनवाई के दौरान हमला कर सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, दरियागंज में एक निर्माणाधीन इमारत के भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच यमुना का बढ़ता जलस्तर गाजियादाबाद के लिए बाढ़ जैसे हालातों को पैदा करने वाला मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। हालांकि, मेडिकल जगत से एक बड़ी खबर है कि एम्स का प्लास्टिक सर्जरी विभाग रोटाप्लास्ट इंटरनेशनल के साथ मिलकर जले हुए निशान और त्वचा की सिकुड़न की मुफ्त सर्जरी करेगा। पढ़ें, दिल्ली एनसीआर की ऐसी ही शाम 6 बजे तक की 6 ऐसी खबरें जिन्हें जानना जरूरी है...
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, हिरासत में आरोपी
CM Rekha Gupta Attacked दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की खबर सामने आई है। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे विस्तार से पढ़िए। (पढ़ें खबर विस्तार से)
दिल्ली के दरियागंज में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन जर्जर मकान, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत
दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक पुराना जर्जर मकान धराशायी हो गया। दोपहर 1214 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मलबे से तीन लोगों को निकालकर एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं जिसके कारण बचाव कार्य जारी है। (पढ़ें खबर विस्तार से)
Yamuna Water Level: यमुना का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा, चिंता में आए किसान
गाजियाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे के गांवों में पानी भरने लगा है जिससे किसान चिंतित हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें डूब गई हैं और यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी कर ली है और यमुना किनारे के गांवों में अलर्ट जारी किया है। किसानों को चारे की चिंता सता रही है। (पढ़ें खबर विस्तार से)
Delhi AIIMS अब बर्न और एसिड अटैक पीड़ितों की मुफ्त करेगा सर्जरी
एम्स का प्लास्टिक सर्जरी विभाग रोटाप्लास्ट इंटरनेशनल के साथ मिलकर जले हुए निशान और त्वचा की सिकुड़न की मुफ्त सर्जरी करेगा। रोटरी क्लब रिस्टोरिंग स्माइल्स का भी सहयोग रहेगा। अमेरिका और फिलीपींस के विशेषज्ञ एम्स के डॉक्टरों और नर्सों को ट्रेनिंग देंगे। देशभर से आए 51 योग्य मरीजों की मुफ्त सर्जरी की जाएगी। (पढ़ें खबर विस्तार से)
Delhi Bomb Threat: दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नजफगढ़ और मालवीय नगर के स्कूलों सहित 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। छात्रों को घर भेज दिया गया है। (पढ़ें खबर विस्तार से)
AAP ने की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा, अरविंद केजरीवाल बोले-लोकतंत्र के खिलाफ है हिंसा
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज जैसे नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने हिंसा को बढ़ावा देने वाली विचारधाराओं पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आप नेताओं ने रेखा गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हिंसा के खिलाफ एकजुटता दिखाई। (पढ़ें खबर विस्तार से)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।