विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप; हिरासत में आरोपी

Published: Wed, 20 Aug 2025 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2025 10:43 AM (IST)

CM Rekha Gupta Attacked दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की खबर सामने आई है। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे विस्तार से पढ़िए।

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश।
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Rekha Gupta Attacked राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। आरोपी का नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।

डॉक्टर की टीम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जांच कर रही है। वह खतरे से बाहर हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि जनसुनवाई तो जारी रहेगी, मगर उसका तरीका बदलेगा। अब लोग शिकायत लेकर सीधे सीएम के नजदीक तक नहीं पहुंच सकेंगे। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

सीएम रेखा गुप्ता के सिर में लगी चोट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री बैठकर लोगों की शिकायत सुन रही थीं। इसी दौरान हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल लगने से उनके सिर पर चोट लगी। आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की।

बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावार को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पीछे क्या साजिश थी वह सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीएम आवास पहुंचे हैं।

वहीं, उक्त शख्स द्वारा सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आ रही है लेकिन, इस पर भाजपा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आतिशी ने X पर क्या लिखा?

उधर, पूर्व सीएम आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Bomb Threat: दिल्ली के नजफगढ़ और मालवीय नगर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस कराए गए खाली

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर लगभग 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने "हमला" किया। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

(समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।