विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के दरियागंज में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन जर्जर मकान, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत

Published: Wed, 20 Aug 2025 01:33 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2025 01:52 PM (IST)

दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक पुराना जर्जर मकान धराशायी हो गया। दोपहर 1214 बजे हुई इस घटना के बाद ...और पढ़ें

शुरुआत में मलबे से निकालकर तीन शवों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। प्रतीकात्मक तस्वीर
शुरुआत में मलबे से निकालकर तीन शवों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर 12:14 बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य जारी है। शुरुआत में मलबे से तीन शवों को निकालकर एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हुए हैं। हादसा रिंग रोड स्थित दरियागंज के घटा मस्जिद के समीप स्थित  सत्भावना पार्क का है। यह इमारत पुरानी हो चुकी थी, इसे तोड़कर बनाया जा रहा था।

इमारत के ढहने से बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, दरियागंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सिटी वॉल के किनारे सद्भावना पार्क के समीप एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से बड़ा हादसा हो गया।

मंगलवार को हुई इस घटना में तीन मजदूरों जुबैर, गुलसागर और तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के शवों को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। 

हादसे के कारणों की जानकारी नहीं

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और नागरिक प्रशासन को सूचित करते ही बचाव दल घटनास्थल पहुंच गया। बचाव कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, अभी हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। तथ्यों की पुष्टि के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की कमी को फिर से उजागर किया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- DUSU चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, रौनक खत्री के दफ्तर को पहुंचाया नुकसान; THAR में की तोड़फोड़