Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR: 6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें: कांग्रेस की महिला सांसद से सोने की चेन लूटी, सत्येंद्र जैन के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 05:56 PM (IST)

    दिल्ली में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं। लुटियंस जोन में कांग्रेस सांसद आर. सुधा की सोने की चेन छीन ली गई। सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। दिल्ली विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा हुआ। शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्रियों ने दुख जताया। लक्ष्मी नगर में बस ड्राइवर ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। एक की मौत हो गई।

    Hero Image
    पढ़ें दिल्ली-एनसीआर की छह बजे तक की छब बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। लुटियंस जोन में स्थित तमिलनाडु हाउस के बाहर कांग्रेस की महिला सांसद आर. सुधा की सोने की चैन झपट ली गई। यह घटना नई दिल्ली जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, सांसद आर. सुधा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब तमिलनाडु हाउस के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके गले से चैन झपटी और फरार हो गए। यह सब कुछ चंद सेकंड में हुआ और अपराधी बड़ी आसानी से मौके से भाग निकले। (पढ़ें पूरी खबर...)

    सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकार

    दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर क्लोजर रिपोर्ट को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने कहा कि जांच में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने यह भी कहा कि लंबी जांच के बाद भी कोई सबूत नहीं मिलने से आगे कार्यवाही का कोई फायदा नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    दिल्ली विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर हंगामा

    दिल्ली विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने सेना के शौर्य की बात की तो विपक्ष ने ऑपरेशन पर सवाल उठाए। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के कारण आप विधायक संजीव झा को मार्शल आउट किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के हंगामे पर हैरानी जताई। सदन में ई-विधान प्रणाली के लिए सहायता भी दी गई। कार्यवाही की शुरुआत में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    शिबू सोरेन के निधन पर CM रेखा गुप्ता और केजरीवाल ने जताया दुख

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। केजरीवाल ने उन्हें आदिवासी समाज की आत्मा बताया और उनके संघर्षों को याद किया। (पढ़ें पूरी खबर...)

    दिल्ली में चलती बस में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, एक की मौत

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। देवी बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ा था जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने बस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    गुरुग्राम में पत्नी से झगड़ा कर निकले ऑटो ड्राइवर ने लगाई फांसी

    गुरुग्राम के खेड़की दौला इलाके में एक ऑटो चालक सत्यम चतुर्वेदी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सत्यम का अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह घर से चला गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला था। घटनास्थल के पास ही उसका ऑटो भी बरामद हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर...)