Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिबू सोरेन के निधन से दिल्ली में छाया शोक, अस्पताल पहुंचे संजय सिंह; CM रेखा गुप्ता और केजरीवाल ने जताया दुख

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:29 AM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। केजरीवाल ने उन्हें आदिवासी समाज की आत्मा बताया और उनके संघर्षों को याद किया।

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर सीएम रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Shibu Soren Death News झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, उनके निधन की सूचना पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अस्पताल पहुंचे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया है। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने (X) अकाउंट पर पोस्ट डाली है। उन्होंने अपनी में लिखा कि शिबू सोरेन के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है।

    अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि दिशोम गुरुजी, शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड और आदिवासी समाज की आत्मा थे। उन्होंने आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और संविधानिक न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका निधन एक युग का अंत है। उनका जाना देश की राजनीति और आदिवासी आंदोलन की अपूरणीय क्षति है। 

    उन्होंने लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री हेमंत सोरेन और समस्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

    सीएम रेखा गुप्ता ने क्या लिखा?

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और शोकप्रद है। शिबू सोरेन ने जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और उत्थान के लिए जो लंबा संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।

    उन्होंने लिखा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित शोकाकुल परिवार व अनुयायियों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।