Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2023 CSK vs GT Live Score: अहमदाबाद में Chennai Super Kings और Gujarat Titans के बीच खिताबी जंग आज, रिजर्व डे पर होगा चैंपियन का फैसला

GT vs CSK IPL Final Live Score: क्वालीफायर1 में धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं, गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में इंट्री कर ली।

By Piyush KumarMon, 29 May 2023 06:16 PM (IST)
News Article Hero Image

GT vs CSK IPL Final Live Score: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबले गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होना था, लेकिन यह बारिश की वजह से रद्द हो गया है। अब रिजर्व डे पर आज यानी 29 मई को शाम 7:30 बजे मैच खेला जाएगा और आज ही चैंपियन टीम की घोषणा होगी।

क्वालीफायर1 में धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं, गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में इंट्री कर ली।

इन दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। बता दें कि लगातार दूसरी बार गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, चेन्नई ने 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है।

दोनों टीमों ने किया शानदार परफॉर्मेंस

दोनों टीमों ने इस पूरे सीजन ऑलराउंड परफॉर्मेंस किए हैं। चाहे बॉलिंग डिपार्टमेंट,बैटिंग डिपार्टमेंट हो या फील्डिंग डिपार्टमेंट तीनों डिपार्टमेंट में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। इस सीजन में एक तरफ जहां गुजरात टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही। वहीं, चेन्नई टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर थी।

चेन्नई की सबसे बड़ी शक्ति है कि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा अनुभवी कप्तान है। वहीं, गुजरात सबसे बड़ी ताकत शुभमन गिल का मौजूदा फॉर्म है।

बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं जिसमें से तीन मैच गुजरात जीता है जबकि एक बार चेन्नई की टीम जीती है।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप जिओ सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देखे सकते हैं। साथ ही फाइनल से जुड़ी पल-पल की जारी आप जागरण.कॉम पर भी पढ़ सकते हैं।

 इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स के पांच खिलाड़ी, रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर औक मथीशा पथिराना शानदार फॉर्म में हैं। फाइनल में चेन्नई की तरफ से इन पांच खिलाड़ियों पर काफी दारोमदार होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।

गुजरात टाइटन्स (GT)

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

29 May 20236:16:59 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: जानें कैसा है अहमदाबाद का मौसम

 अहमदाबाद में मौसम की बात करें तो फिलहाल 35 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है। आसमान में 36 प्रतिशत बादल छाए हुए हैं।

29 May 20239:46:12 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी शुभमन गिल की निगाहें

 बता दें कि आईपीएल के किसी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम टॉप पर है। उन्होंने आईपीएल के एक सीजन (2016) में 973 रन बनाए हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल फाइनल मैच में अगर 123 रन बना लेते है तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को धवस्त कर आईपीएल इतिहास के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

29 May 20239:07:13 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: आज के दिन ही पिछले सीजन गुजरात टाइटंस बनी थी चैंपियन

बता दें कि अपने डेब्यू सीजन 2022 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में एक साल बाद फिर से गुजरात टाइटंस फाइनल मैच खेलने आज उतरने वाली है। सीएसके के खिलाफ गुजरात की नजरें चैंपियन ट्रॉफी हासिल करने पर बनी है।

This day, last year, we were crowned Champions in our #SeasonOfFirsts ⭐🏆 #OnThisDay

Grateful for the love, #TitansFAM 💙 #PhaariAavaDe pic.twitter.com/hkvjih3EUm

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 28, 2023
29 May 20239:02:24 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: अगर आज भी बारिश की वजह से नहीं हो सका मैच तो ये टीम बनेगी चैंपियन

बता दें कि अगर बारिश की वजह से मैच आज भी धुल गया तो गुजरात टाइटंस चैंपियन बन जाएगी। आईपीएल इतिहास की वह तीसरी टीम बन जाएगी जो लगातार दो सीजन खिताब जीती है।

29 May 20238:57:51 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: 28 मई को खरीदे हुए टिकट का अब क्या होगा?

आईपीएल 2023 के फाइनल का टिकट खरीदने वाले फैंस के लिए बीसीसीआई ने बड़ा एलान किया। बोर्ड ने बताया कि 28 मई के लिए जिन लोगों ने टिकट खरीदा था उसे 29 मई यानी रिजर्व डे वाली दिन भी इस्तेमाल किया जाएगा।

29 May 20238:50:19 AM
IPL 2023: CSK vs GT Live Score: बारिश ने मैच में आज भी डाली खलल तो ये टीम होगी चैंपियन

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच के अगर बारिश होती है तो अंपायर कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराना चाहेंगे। अगर ये भी नहीं हो सका तो सुपर ओवर से चैंपियन का फैसला होगा। अगर सुपर ओवर भी नहीं हो पाया तो अंक तालिका में दो टीमों में से बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लेगी।

29 May 20238:41:43 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: जानें क्या होता है रिजर्व डे (Reserve Day Rules?

बता दें कि रिजर्व डे आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलते हैं। ये जब लागू होता है, जब कोई बड़ा मैच तय दिन और समय पर बारिश की वजह से प्रभावित हो और अंपायर्स एक दिन निर्धारित करते हैं। इसे रिजर्व डे कहा जाता है।

29 May 20238:39:06 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: रिजर्व डे के दिन आज कितने बजे खेला जाएगा मैच?

 बता दें कि रिजर्व डे के दिन आज फाइनल मैच समय के अनुसार 7 बजे से ही होगा। 7 बजे टॉस प्रक्रिया होगी और 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। 

29 May 20238:33:57 AM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: जानें कैसा है आज अहमदाबाद का मौसम (Weather Today)?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रिजर्व डे पर आज चैंपियन टीम का फैसला होगा और आज बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। आज दिन धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम को बादल दिख सकते हैं। मैच के समय 10 प्रतिशत बारिश की आशंका है।

28 May 202310:59:58 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: कल होगा फाइनल मुकाबला

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs GT) के बीच आज फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका। ये मुकाबला अब कल यानी 29 मई 2023 को खेला जाएगा। चैंपियन टीम का फैसला रिजर्व डे में होगा।

28 May 20239:50:00 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: अहमदाबाद में फिर से शुरू हुई बारिश

IPL 2023 के फाइनल मैच में बारिश की वजह से मुकाबला शुरू होने में देरी हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले बारिश रुक गई थी, जिसके बाद ये उम्मीदें की जा रही थी कि 9:35 मिनट पर 20-20 ओवर का खेल खेला जाएगा। लेकिन बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है और अब ओवर्स में कटौती देखने को मिल सकती है।

The rain 🌧️ returns

The covers are back 🔛

The wait continues ⌛️

Follow the match ▶️ https://t.co/IUkeFQS4Il#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/rGesIuwWJu

— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2023
28 May 20238:17:58 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: फाइनल मैच के लिए मौजूद है रिजर्व डे

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। बता दें कि अगर मैच 12 बजकर 26 मिनट तक बारिश के चलते प्रभावित रहता है, तो इसके बाद 5-5 ओवर का मैच खेला जाएगा।

अगर मैच 5-5 ओवर का भी नहीं हो पाया, तो अंपायर सुपर ओवर पर निर्भर रहेंगे। इसके लिए आखिरी समय 1 बजकर 20 मिनट का है। ऐसे में अगर इस समय तक बारिश नहीं रुकती तो चैंपियन ट्रॉफी दोनों टीमों शेयर करेगी।

Scenarios for the night:

9️⃣:4️⃣0️⃣ - Full Game
1️⃣1️⃣:5️⃣6️⃣ - Five Over Game
No Game - Reserve Day Tomorrow#CSKvGT #IPL2023 🦁💛

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 28, 2023

28 May 20237:59:45 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: जय शाह ने जॉइंट इनोवेशन सेंटर का किया उद्धघाटन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने जॉइंट इनोवेश सेंटर (Joint Innovation Centre) का अद्धाटन किया।

The inauguration of the Joint Innovation Centre took place earlier today at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad 🏟️👏🏻#TATAIPL | #Final | #CSKvGT @JayShah | @ShuklaRajiv | @ThakurArunS pic.twitter.com/r6p8B2o7fg

— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2023
28 May 20237:33:43 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: अगर 9:35 बजे तक शुरू हुआ मुकाबला, तो पूरे ओवर का होगा मैच

बता दें कि अगर फाइनल मैच 9:35 बजे तक शुरू हुआ तो पूरे ओवर होंगे। मैच में बिना किसी ओवर्स के कटौती के खेला जाएगा और दर्शक इस फाइनल का लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन मैच 11:56 तक बारिश की वजह से प्रभावित रहा तो ओवर 5-5 ओवर खेला जाएगा।

28 May 20237:16:05 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: अगर बारिश से धुआ मैच तो जानें कौन बनेगा चैंपियन?

आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अगर बारिश की वजह से धुला तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी। पूरी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

28 May 20237:10:13 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: बारिश के चलते टॉस में हुई देरी

अहमदाबाद में बारिश की वजह से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टॉस प्रक्रिया में देरी हो गई है। टॉस 7:00 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से अब इसमें थोड़ी देरी हो गई।

28 May 20236:39:22 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: मैच से पहले अहमदाबाद में हुई झमाझम बारिश

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी से पहले मौसम ने करवट ले ली है। बारिश की वजह से क्लोजिंग सेरेमनी में कुछ समय की देरी देखने को मिल सकती है। मैदान पर कवर्स लगाए जा रहे हैं।

28 May 20236:23:30 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: Ambati Rayudu ने किया IPL से रिटायरमेंट का एलान

आईपीएल 2023 फाइनल मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी और बताया कि आज फाइनल मैच उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैज होगा। 

28 May 20235:49:20 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: अहमदाबाद की सड़कों पर दिखी माही की दीवानगी

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच से सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला।फैंस सीएसके की बस का पीछा करने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए सड़कों पर उतरे। ये वीडियो चेन्नई फ्रेंचाईजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

All the #Yellove en route! 💛🦁#WhistlePodu #CSKvGT #TATAIPLFinal pic.twitter.com/SPQnazbCa2

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 28, 2023

28 May 20235:37:03 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: कहां देख सकते है लाइव क्लोजिंग सेरेमनी?

बता दें कि आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी (IPL 2023 Closing Ceremony Live) शाम 6 बजे से शुरू होगी। इस सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते है। वहींं, लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

28 May 20235:30:47 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: ये रहे गुजरात टीम के टॉप परफॉर्मर ऑफ द सीजन

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद शमी ने 16 मैचों में कुल 28 विकेट चटकाए और इस वक्त पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है। गुजरात के राशिद खान ने 16 मैचों में कुल 27 विकेट और मोहित शर्मा ने 24 विकेट हासिल किए हैं।

28 May 20235:22:49 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: रैपर डिवाइन ने क्लोजिंग सेरेमनी से पहले क्या कहा?

आईपीएल फाइनल 2023 की शाम 6 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी (IPL Final 2023 Closing Ceremony)  शुरू होगी, जिसमें रैपर डिवाइन औरप मशहूर सिंगर जोनिता गांधी अपनी आवाज से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आएंगे।

इस सेरेमनी से पहले रैपर किंग ने कहा,आईपीएल के मंच पर ये मेरा पहला परफॉर्मेंस होगा, जिसके लिए मैं काफी एक्साइटिड हूं। मैं क्रिकेट का बड़ा फैन हूं और फाइनल में परफॉर्म करना मेरे लिए सपने जैसा है।

28 May 20234:31:41 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: MS Dhoni के लिए क्यों है आईपीएल फाइनल खास?

बता दें कि आईपीएल इतिहास में ये 11वीं बार है जब एमएस धोनी फाइनल खेलेंगे। बतौर कप्तान ये उनका 10वां आईपीएल फाइनल मैच है। चेन्नई सुपर किंग्स भी 10वीं बार फाइनल में उतरी है।

28 May 20234:22:41 PM
IPL 2023 CSK vs GT Live Score: आईपीएल में पहली बार हुआ ये कारनामा

आईपीएल के 16वें सीजन में पहली बार 100 से ज्यादा नो बॉल फेंकी गई। क्वालीफायर 2 मैच में नूर अहमद ने 100वें नो बॉल फेंकी थी।

This is the first IPL season with 100+ no balls.

Noor Ahmad bowled the 100th no ball of the season during qualifier-2.

— Kausthub Gudipati (@kaustats) May 28, 2023
28 May 20233:52:50 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगाए गए है 50 से ज्यादा कैमरे

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच खेला जाएगा। इस फाइनल मैच के लिए स्टेडियम में कुल 50 से ज्यादा कैमरे लगाए गए है, जो खिलाड़ियों के हर एंगल को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

All the action, drama, emotion which is set to get captured by more than 50 different cameras across the stadium 🎥

Mr. Dev Shriyan, Director - Production and Broadcast breaks down the coverage of the Final Showdown for us👌🏻👌🏻#TATAIPL | #CSKvGT | #Final pic.twitter.com/pankEr6VHz

— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2023
28 May 20233:36:13 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: जानें दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा है भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (GT vs CSK) के बीच आईपीएल में कुल 4 बार आमना-सामना हो चुका है। गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में से 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबिक एक मैच में सीएसके को जीत मिली। क्वालीफायर 1 में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराया था। 

ऐसे में दोनों टीमों के बीच गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है, क्योंकि गुजरात ने 3 बार सीएसके को करारी शिकस्त दी है।

28 May 20233:31:51 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर गुजरात टाइटंस की नजरें

"𝐉𝐞𝐞𝐭 𝐞𝐤 𝐦𝐮𝐪𝐚𝐚𝐦 𝐧𝐚𝐡𝐢, 𝐚𝐠𝐥𝐞 𝐤𝐚𝐝𝐚𝐦 𝐤𝐢 𝐬𝐡𝐮𝐫𝐮𝐰𝐚𝐭 𝐡𝐚𝐢!" 🔥

Our Titans are all pumped as we are set to take the field for one final time this season! Heres a glimpse of the preparations ahead of the #TATAIPL 2023 Final! #CSKvGT | #PhariAavaDe pic.twitter.com/lVuIEVa8aC

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 28, 2023
28 May 20233:19:02 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: CSK को जीतते देखना चाहते है सुनील गावस्कर

आईपीएल 2023 फाइनल से पहले सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बयान देते हुए कहा,

मुंबई इंडियंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा मेरी दूसरी पसंदीदा टीम रही है। मेरा दिल चाहता है कि सीएसके जीत जाए, क्योंकि ये हर कोई जानता है कि एमएस धोनी के पास क्षमता है कि वह पांचवीं बार ये खिताब जीत सकते है। एक बार फिर माही को अपना शांत स्वभाव और फैसला कर ये चैंपियन ट्रॉफी जीतनी होगी।

साथ ही गावस्कर ने कहा कि गुजरात टाइटंस सबसे अच्छी टीम रही है। उनके पास शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के रूप में शानदार खिलाड़ी मिले है।

28 May 20233:13:45 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: क्लोजिंग सेरेमनी के लिए सज चुका है नरेंद्र मोदी स्टेडियम

आईपीएल 2023 के मिड शो की तैयारी हो चुकी है। आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी वीडियो शेयर की गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि फाइनल के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सज चुका है।

Get 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬 to experience the visual extravaganza! 👏 👏

DO NOT MISS the IPL MID SHOW in the #TATAIPL 2023 Grand Finale! 🎥 😎#GTvCSK pic.twitter.com/W5OGC9itQg

— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2023
28 May 20233:10:21 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त जंग
  •  मोहम्मद शमी vs रुतुराज गायकवाड़

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में मोहम्मद शमी के सामने 7 पारियां में सिर्फ 46 रन बनाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 70 के आसपास का रहा है। ऐसे में शमी से गायकवाड़ को खतरा हो सकता है।

  • शुभमन गिल vs दीपक चाहर

दीपक चाहर के खिलाफ शुभमन गिल न 47 पारियों में कुल 62 रन ही बनाए है। चाहर ने 8 मैचों में शुभमन गिल को कुल 3 बार पवेलियन की राह दिखाई है। ऐसे में शुभमन गिल को दीपक चाहर के सामने थोड़ा संभलकर खेलने की जरूरत होगी।

28 May 20233:00:52 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: फाइनल मुकाबले की शुरुआत में हो सकती है देरी, जानें वजह?

बता दें कि रविवार को अहमदाबाद में खेले जाने वाले आईपीएल 2023 फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी (IPL 2023 Final Closing Ceremony) 6 बजे से होगी। क्लोजिंग सेरेमनी में रैपर डिवाइन और मशहूर सिंगर जोनिता गांधी रंग बिखेरेंगे।

इन दोनों की सुरीली आवाज को सुनकर फैंस स्टेडियम में जमकर थिरकते हुए नजर आएंगे। ऐसे में हो सकता है कि मैच की शुरुआत में थोड़ी देरी देखी जा सकती है। अगर ऐसा कुछ होता है तो इसकी जानकारी मिल जाएगी।

28 May 20232:52:50 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: क्या है दोनों टीमों की बड़ी ताकत

चेन्नई की ताकत कप्तान एमएस धोनी हैं। साथ ही टीम के पास 10 बार फाइनल खेलने का अनुभव है। गुजरात के पास सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, जो शानदार फॉर्म मे हैं। दूसरी तरफ ऑलराउंडर कप्तान है, जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों  के स्टार हैं।

28 May 20232:06:23 PM
IPL 2023 Final GT vs CSK: दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका

चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी के नेतृत्व में पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगी।पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों के पास रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है।

28 May 20231:22:02 PM
IPL 2023 Final GT vs CSK: दीपक चाहर का धोनी पर बड़ा बयान

आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले दीपक चाहर ने सीएसके में अपने सिलेक्शन को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक वक्त पर उन्हें पुणे की टीम में पूरे सीजन में 12वें खिलाड़ी के रूप में रखा गया था, लेकिन बाद में धोनी ने 2018 के सभी 14 मैचों में चाहर को खेलने के लिए चुना था।

28 May 202312:42:50 PM
IPL 2023 Final GT vs CSK: कहां होगा मैच का प्रसारण

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप जिओ सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देखे सकते हैं।

A Final, 73 games in the making. This is what we play for. @hardikpandya7 💙 will set out to defend the 🏆 against @msdhoni! 💛

Title #2 or Title #5?

Tune-in to #CSKvGT 🏆 at #IPLonStar | 7.5 hrs to go!
Today | 5:30 PM onwards | Star Sports Network#BetterTogether pic.twitter.com/KDtqmwsrY2

— Star Sports (@StarSportsIndia) May 28, 2023

28 May 202312:07:16 PM
IPL 2023 Final GT vs CSK: किसके लिए मददगार होगी पिच

 चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और बल्लेबाज यहां खूब रन बनाते हैं। पिच पर एक समान उछाल रहती है। साथ ही तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।

28 May 202311:34:07 AM
IPL 2023 Final GT vs CSK: क्या बारिश बिगाड़ सकती है खेल

रविवार 28 मई की शाम को बारिश की 40 फीसदी संभावना है और शहर में कुल 2 घंटे हल्की बारिश की उम्मीद है। बारिश के साथ-साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी उम्मीद है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी।

28 May 202311:04:20 AM
GT vs CSK: Kohli की बराबरी करना चाहेंगे गिल

गिल की निगाहें एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड पर होगी, जो अभी विराट कोहली के नाम है। कोहली ने आईपीएल 2016 में एक सीजन में 973 रन ठोक डाले थे। कोई भी खिलाड़ी कोहली के इस रिकॉर्ड के आसपास नहीं पहुंच सका है। गिल कोहली के इस रिकॉर्ड से 122 रन दूर हैं।

28 May 202310:39:42 AM
GT vs CSK Live Score: सीएसके को रिकॉर्ड जीत से दूर कर सकती है गिल की पारी

गिल के बल्ले को रोकना चेन्नई के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। धोनी ने पूरा आईपीएल बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेला है। ऐसे में अगले सत्र में फिर खेलना मुश्किल लग रहा है। इसके चलते धोनी की विदाई को दीपक चाहर की स्विंग या रवींद्र जडेजा की विकेट पर गेंदबाजी ही गिल के प्रहार से बचा सकती है।

28 May 202310:00:17 AM
GT vs CSK Live Score: धोनी के लिए क्यों खास यह फाइनल

 एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में अपना 250वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। माही आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के पास आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी करने का सुनहरा मौका होगा।

Rolling back the pages of the past as we get set for another grand finale! 🥳#AndhaNaalGnyabagam #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/DFASCzWjOx

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 28, 2023

28 May 20239:23:00 AM
GT vs CSK Live Score: गिल को कैसे रोक सकती है सीएसके

सीएसके ने आईपीएल 2023 में दोनों ही बार शुभमन गिल को शॉर्ट बॉल पर पवेलियन की राह दिखाई थी। दीपक चाहर के सामने गिल का बल्ला कुछ ज्यादा रन नहीं निकाल पाया है। गिल ने दीपक के खिलाफ कुल 18 गेंदें खेली हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए हैं और दो बार पवेलियन लौटे हैं।

28 May 20238:44:54 AM
GT vs CSK Live Score: टॉस की होगी अहम भूमिका

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। आईपीएल 2023 में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा 40 मैचों में जीत का स्वाद चखा। हेड टू हेड आंकड़ों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भारी रहा है।

28 May 20238:04:22 AM
GT vs CSK Live Score: माही के लिए स्पेशल यह फाइनल

आईपीएल के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का पहला और फाइनल मुकाबला एक ही टीमों के बीच खेला जाएगा। पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के साथ खेला जाएगा। बतौर कप्तान धोनी का आखिरी आईपीएल फाइनल हो सकता है।

28 May 202312:49:12 AM
GT vs CSK Live Score: फाइनल की उल्टी गिनती शुरू

 आईपीएल 2023 के फाइनल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। माही की येलो आर्मी रचेगी इतिहास या फिर हार्दिक की टोली करेगी होम ग्राउंड पर कमाल। जीत किसी की भी हो,लेकिन मैच फुल पैसा वसूल होगा।

28 May 202312:32:39 AM
GT vs CSK Live Score: कौन किस पर पड़ेगा भारी

 CSK vs GT Final: क्या शुभमन के सामने चमकेगा दीपक या शमी करेंगे गायकवाड़ पर राज, फाइनल में होगी बैटल मजेदार

27 May 202311:41:35 PM
GT vs CSK Live Score: विजय शंकर की है फुल तैयारी

Sweating it out in the nets ahead of the 𝐃-𝐃𝐀𝐘! 💪🏻@vijayshankar260 | #CSKvGT | #PhariAavaDe | #TATAIPL 2023 Final pic.twitter.com/FZaKFxjCqs

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 27, 2023
27 May 202310:46:20 PM
GT vs CSK Live Score: माही रचेंगे इतिहास

 माही अगर गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं, तो वह आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे।

27 May 202310:07:45 PM
GT vs CSK Live Score: हार्दिक पांड्या के पास होगा 'स्पेशल' कैप्टन बनने का चांस

दूसरा खिताब जीतकर Hardik Pandya अपने नाम करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, धोनी-रोहित के साथ राजगद्दी पर होंगे विराजमान

27 May 202310:06:10 PM
GT vs CSK Live Score: ये पांच खिलाड़ी मचाएंगे फाइनल में धमाल

CSK vs GT IPL 2023 Final: ये पांच धुरंधर अपने प्रदर्शन से फाइनल को बनाएंगे आलिशान, एक दिखा चुका है ट्रेलर

27 May 20239:27:18 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: फाइनल मुकाबले में धोनी रचेंगे इतिहास

एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में अपना 250वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। माही यह उपलब्धि हासिल करने वाले इस लीग के इतिहास के पहले खिलाड़ी बनेंगे।

27 May 20239:23:41 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: फाइनल से पहले शिवम दुबे कर रहे जबरदस्त बैटिंग प्रैक्टिस

फाइनल मुकाबले से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे की बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 

Caution: Wear helmets and watch Shivam drive! 🦁💥#WhistlePodu #Yellove 💛 @IamShivamDube pic.twitter.com/dfdIK9fXLQ

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 27, 2023
27 May 20238:51:46 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: जबरदस्त फॉर्म मे हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के ये पांच खिलाड़ी

इस समय चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर औक मथीशा पथिराना शानदार फॉर्म में हैं। फाइनल में चेन्नई की तरफ से इन पांच खिलाड़ियों पर काफी दारोमदार होगा।

27 May 20238:33:50 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: फाइनल मुकाबला खेलने का चेन्नई के पास है शानदार अनुभव

आईपीएल में गुजरात दूसरी बार फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं, चेन्नई टीम 10वीं बार फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। 

27 May 20232:20:25 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: शाम 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

यह मैच अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे यह मुकाबला शुरू होगा और मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा। 

27 May 20232:19:11 PM
IPL 2023 GT vs CSK Live Score: गुजरात टाइटंस और चेन्नई के बीच होगा महामुकाबला

नमस्कार! स्वागत है आपका गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के लाइव ब्लॉग में। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिन दो टीमों ने इस लीग का पहला मुकाबले खेल है। वहीं, दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला भी खेलने वाली है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us