विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Bihar Visit: बिहार में गरजे मोदी, बोले- गड़बड़ा गई सीमांचल की डेमोग्राफी; हम घुसपैठियों को निकालकर रहेंगे

Published: Mon, 15 Sep 2025 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2025 05:01 PM (IST)

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया दौरे पर हैं। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ 40000 करोड़ ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने बिहार को दी 40000 करोड़ की सौगात
पीएम मोदी ने बिहार को दी 40000 करोड़ की सौगात

डिजिटल डेस्क, पटना। विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने फीता खोलकर पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे।

उद्घाटन और शिलान्यास के बाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर भी मिला है। इन परिवारों के जीवन में एक नई शुरुआत हुई है।"

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज देश के कुछ राज्यों सहित सीमांचल में डेमोग्राफी गड़बड़ा गई है। जब इसे बचाने के लिए लाल किले से अभियान शुरू किया गया तो कांग्रेस के लोग इन्हें बचाने के लिए यात्राएं निकालने लगे। ये घुसपैठियों के पक्ष में नारे लगा रहे हैं। जो भी नेता घुसपैठियों को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं, उन्हें चुनौती देते हुए कहता हूं कि वह चाहे जितना जोर लगा लें, हम घुसपैठियों को निकालकर रहेंगे।

मोदी ने आगे कहा, भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं। घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी और इसका सुपरिणाम देश देखेगा। राजद-कांग्रेस घुसपैठियों के समर्थन में है। बिहार की जनता इन्हें जवाब देगी। राजद के शासनकाल में हत्या, बलात्कार व फिरौती का दुष्परिणाम बिहार की महिलाओं ने भुगता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में कहा है कि देश के विकास के लिए बिहार, और बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास आवश्यक है। राजद-कांग्रेस के कुशासन का नुकसान इस क्षेत्र को उठाना पड़ा है। अब एनडीए सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र पर विकास का फोकस है। आज विपक्ष यह मानने को तैयार नहीं है कि बिहार भी विकास का कीर्तिमान बना सकता है।

इस खास मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है...इसके शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा...पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया और बहुत बुरा हाल था। जैसे ही हमारी सरकार आई लगातार काम किया गया है..."

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "...मैं आग्रह करता हूं कि इसी तरह प्रधानमंत्री लगातार बिहार आएं। आज प्रधानमंत्री ने बिहार में लगभग 2 लाख करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का काम किया है..."

PM modi purnia

पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरा पीएम मोदी का विमान

पूर्णिया एअरपोर्ट पर उतरा पीएम मोदी का विमान

पूर्णिया एअरपोर्ट पर उतरा हेलीकॉप्टर

पीएम मोदी का विमान पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतर गया है। PM की झलक पाने के लिए लोग खेतों को रौंदते हुए एयरपोर्ट की तरफ बढ़े।

PM modi purnia

पीएम की एक झलक पाने की बेताबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए जीविका दीदियों को गाड़ी नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत के चैनपुरा के निकट पूर्णिया सहरसा एनएच 107 को जीविका दीदियों ने गाड़ी नहीं मिलने के कारण जाम कर प्रदर्शन किया।

पूर्णिया सहरसा एनएच को जाम करते जीविका दीदी

पूर्णिया सहरसा एनएच को जाम करते जीविका दीदी

वहीं, एनएच जाम करने के दौरान भाड़ी बारिश होने के बावजूद भी रोड पर से जीविका दीदी नहीं हटी। जीविका दीदी का कहना था कि हम लोगों को गाड़ी उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई।

वहीं जाम स्थल पर पुलिस पहुंचकर जीविका दीदी को समझाने में लगे हैं। वहीं एनएच को जाम करने के कारण रोड पर वाहन की लंबी कतारें लग गई।

आम जनता को हुई परेशानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आम जनता और जीविका दीदियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रूपाली की ओर से आने वाली बसों को बीच रास्ते ही रोक दिया गया, जिससे सभा स्थल तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत हुई।

पूर्णिया के जानकीनगर में पीएम की सभा में जाने के लिए वाहन का इंतजार करती महिलाएं

पूर्णिया के जानकीनगर में पीएम की सभा में जाने के लिए वाहन का इंतजार करते लोग 

लोगों का आरोप है कि न तो जदयू के किसी स्थानीय नेता ने इस पर ध्यान दिया और न ही भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने। भवानीपुर के जीविका बीपीएम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जितनी बस और टेंपो जीविका दीदियों के लिए उपलब्ध कराए गए थे, उन्हें भरकर भेज दिया गया है।

इधर, टीकापट्टी–पूर्णिया भवानीपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के बीच भी लोग सड़क पर फंसे रहे। कई बार स्थिति बिगड़ने पर भवानीपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने 112 की टीम भेजकर जाम हटवाया, जिसक बाद आवागमन सुचारू हो सका।

पीएम की सभा को लेकर शीशाबाडी में जुटने लगी भीड़

पीएम की सभा को लेकर शीशाबाडी में जुटने लगी भीड़

पीएम की सभा को लेकर शीशाबाडी में जुटने लगी भीड़

पीएम की सभा को लेकर शीशाबाडी में जुटने लगी भीड़

पूर्णिया एअरपोर्ट उद्घाटन के लिए सज धज कर तैयार

पूर्णिया एअरपोर्ट उद्घाटन के लिए सज धज कर तैयार

पूर्णिया एअरपोर्ट उद्घाटन के लिए सज धज कर तैयार

पूर्णिया एअरपोर्ट उद्घाटन के लिए सज धज कर तैयार

पीएम मोदी जोगबनी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह गुलाबबाग जीरो माइल के समीप शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंप में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सभा में लगभग पांच लाख लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर पांच बड़े-बड़े हेंगर लगाए गए हैं जिसकी केपेसिटी एक लाख के करीब है।

वहीं हेंगर में लगभग तीन लाख कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। सभा में पूर्णिया सहित सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया से पीएम मोदी कटिहार के लोगों को भी देंगे सौगात, जलापूर्ति और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की रखेंगे आधारशिला

यह भी पढ़ें- PM Modi आज करेंगे Adani Power के 2400 MW वाले पीरपैंती पावर प्लांट का शिलान्यास, 26000 करोड़ निवेश कर रहा अदाणी ग्रुप बिहार में

यह भी पढ़ें- PM Modi Purnia: सुहाने मौसम में आज पीएम मोदी की जनसभा, पूर्णिया में हल्की वर्षा की संभावना; दिनभर छाए रहेंगे बादल

यह भी पढ़ें- PM Modi Purnea: आज पूर्णिया से बिहार को साधेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... 5 लाख लोग पहुंचेंगे, सीमांचल को हजारों करोड़ की सौगात

यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया की जनसभा से पीएम मोदी साधेंगे सीमांचल के 5 जिले, NDA के 52 नेता साझा करेंगे मंच