विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया की जनसभा से पीएम मोदी साधेंगे सीमांचल के 5 जिले, NDA के 52 नेता साझा करेंगे मंच

Published: Sun, 14 Sep 2025 11:34 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी तैयारियों के मद्देनजर पूर्णिया में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। ...और पढ़ें

पूर्णिया की जनसभा से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद। (जागरण)
पूर्णिया की जनसभा से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद। (जागरण)

HighLights

  1. पूर्णिया में पीएम मोदी का कार्यकर्ता सम्मेलन |
  2. विकास योजनाओं का उद्घाटन, चुनावी संदेश |
  3. सीमांचल में भाजपा की पकड़ मजबूत करने की रणनीति |

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव घोषणा से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष बिहार में सातवें कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पूर्णिया आ रहे हैं।

मोदी की जनसभा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार की चुनावी राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। सीमांचल क्षेत्र, जहां मुस्लिम आबादी एवं पिछड़े वर्गों की बड़ी हिस्सेदारी है, लंबे समय से विपक्ष का प्रभाव क्षेत्र रहा है।

ऐसे में मोदी की यात्रा एवं एयरपोर्ट जैसी विकास योजनाओं का उद्घाटन यह संकेत देता है कि भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने एवं विकास बनाम जातीय समीकरण की नई बहस छेड़ने की रणनीति अपना रही है।

कार्यक्रम के लक्ष्य स्पष्ट है कि विकास का जश्न नहीं बल्कि राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी प्रतीत होती है। मोदी के सीमांचल कार्यक्रम में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के पांच जिलों अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया एवं सुपौल मिलाकर कुल 26 विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं का जुटान प्रस्तावित है।

बड़े पैमाने पर तैयारी

राजग की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम संभव है कि मोदी सबका साथ, सबका विकास एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

मुस्लिम बहुल क्षेत्र में विशेषकर कोसी नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए पिछले 11 वर्ष में केंद्र सरकार एवं 20 वर्ष की नीतीश सरकार की उपलब्धियों की जनता का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

साथ ही, लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं न केवल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, बल्कि चुनावी रणनीति का भी अहम हिस्सा मानी जा रही हैं।

पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिल्डिंग एवं राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। कोसी-मेची इंट्रा-स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट एवं कई रेल परियोजनाएं के माध्यम से सीमांचल के विकास लेकर अपनी प्रतिबद्धता प्रमाणित करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

चार नई ट्रेनों को हरी झंडी

मोदी चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन और बिक्रमशिला-कटारिया रेल लाइन की नींव रखी जाएगी।

बिहार के चौथे एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण

मोदी कोलकाता के बाद पूर्णिया में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 2800 मीटर रनवे एवं 4000 स्क्वायर मीटर में टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। यह एयरपोर्ट बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा।

खुले रथ पर सभास्थल का करेंगे भ्रमण

कार्यक्रम में पहुंचने के उपरांत प्रधानमंत्री खुले रथ पर सभा स्थल कर भ्रमण करेंगे एवं जनसमूह से अभिवादन लेने के उपरांत मंच पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा रथ पर मोदी के साथ सह यात्री होंगे।

मोदी के साथ 52 नेता साझा करेंगे मंच

प्रधानमंत्री मोदी के साथ 52 नेता मंच साझा करेंगे। इसमें बिहार से मोदी सरकार में सम्मिलित के सभी केंद्रीय मंत्री, नीतीश सरकार के स्थानीय मंत्री, सांसद एवं विधायक के मंच पर बैठक के व्यवस्था की गई है।