Salman Khan Firing Case: पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश के बाद आरोपी अनुज थापन की मौत
सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। आरोपी अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी।अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गोलीबारी मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता सागर पाल सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को आरोपी पाया है।
एएनआई, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। आरोपी अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी करने की कोशिश की थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी माना जाता है।
Salman Khan residence firing case | Accused Anuj Thapan who attempted suicide in custody has been declared dead by doctors at the hospital: Mumbai Police https://t.co/3OMrikn0nP— ANI (@ANI) May 1, 2024
बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों को मामले में मोस्ट वांटेड संदिग्ध घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 से, लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है और....', फायरिंग घटना के बाद लंदन में सलमान खान ने की यूके के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात