विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होटल कर्मी की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2017 10:52 PM (IST)

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई। वह मूल रूप ...और पढ़ें

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होटल कर्मी की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होटल कर्मी की मौत

रुद्रपुर, [जेएनएन]: काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होटल कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

बरेली के सुभाष नगर निवासी संजीव (25) पुत्र विष्णु रुद्रपुर के एक होटल में काम करता था। गत रात वह कहीं गया हुआ था। देर रात वापसी में काशीपुर रोड पर ट्रक ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी थी। 

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह देख चालक ट्रक समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: डंपर के खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

यह भी पढ़ें: बेटी के जन्म की खुशी में दोस्त को दी पार्टी, लौटते वक्त हुआ हादसे का शिकार 

यह भी पढ़ें: कार की टक्कर से सांभर और बाइक सवार की मौत