यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कार की टक्कर से सांभर और बाइक सवार की मौत
नैनीताल जिले के रामनगर में पिरुमदरा के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और सांभर की मौत हो गई।

रामनगर, नैनीताल, [जेएनएन]: पिरुमदरा के समीप सड़क हादसे में कार सवार युवक के साथ ही सांभर की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक एक टीवी चैनल की कार काशीपुर से रामनगर को आ रही थी। तभी पिरुमदरा के समीप तेजी से सड़क पार कर रहा साभर कार से टकरा गया। सांभर की मौके पर मौत हो गई।
इसी बीच रामनगर की ओर से बाइक पर सवार 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी भवानीपुर बड़ी भी नियंत्रण खो बैठा और बाइक कार से जा टकराई। आनन फानन उसे रामनगर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
