विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डंपर के खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2017 10:52 PM (IST)

चंपावत जिले में एक डंपर के खाई में गिरने से चालक सहित दो की मौत हो गई। देर रात पुलिस ...और पढ़ें

डंपर के खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत
डंपर के खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

चंपावत, [जेएनएन]: पिथौरागढ़-सीमलखेत मार्ग पर डंपर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत हो गई। देर रात रेस्क्यू चलाकर काफी मशक्कत के बाद खाई से शव निकाले गए। 

बाराकोट से एक किमी आगे पिथौरागढ़- सीमलखेत मार्ग पर बरदाखान के पास शुक्रवार रात डंपर अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में चालक तेज सिंह (28) पुत्र देव सिंह निवासी गुरंग बेड़ा पिथौरागढ़ तथा पुष्कर सिंह (38) पुत्र शेर सिंह निवासी लुआकोट भनार बाराकोट की मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व पुलिस व आपदा टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को शव खाई से बाहर निकाले गए। 

यह भी पढ़ें: बेटी के जन्म की खुशी में दोस्त को दी पार्टी, लौटते वक्त हुआ हादसे का शिकार 

यह भी पढ़ें: कार की टक्कर से सांभर और बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें: कार के खाई में गिरने से बुजुर्ग दंपती की मौत