विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुकान की दीवार तोड़कर नकदी सहित साढ़े तीन लाख की चोरी

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 04:00 AM (IST)

मुरादाबाद रोड स्थित एक दुकान की दीवार तोड़कर चोर 25 हजार नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख का कीमती सामान ले गए।

दुकान की दीवार तोड़कर नकदी सहित साढ़े तीन लाख की चोरी
दुकान की दीवार तोड़कर नकदी सहित साढ़े तीन लाख की चोरी

काशीपुर, [जेएनएन]: मुरादाबाद रोड स्थित एक दुकान की दीवार तोड़कर चोर 25 हजार नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख का कीमती सामान ले गए।

मोहल्ला थाना साबिक निवासी रईस अहमद पुत्र लियाकत अली की मुरादाबाद रोड स्थित राजकार पैलेस नाम से दुकान है। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में दो घरों से हजारों का सामान ले गए चोर

बुधवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के चलते दुकान बंद थी। आज जब उन्होंने दुकान खोली तो पीछे की दीवार टूटी मिली। गल्ले में रखी 25 हजार नकदी गायब थी।

यह भी पढ़ें:इलाज के लिए गए मुरादाबाद, वापस लौटे तो गायब मिला सामान

साथ ही कार में लगने वाले डेक आदि सामान भी गायब था। दुकानदार के मुताबिक नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख की चोरी हो गई। इधर , पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दुकान के पास एक मकान में सीसीटीवी कमरे लगे हैं। कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।

यह भी पढ़ें:ऋषिकेश में दुकान के ताले तोड़कर नगदी व सामान उड़ा ले गए चोर

यह भी पढ़ें:शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।