विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में दुकान के ताले तोड़कर नगदी व सामान उड़ा ले गए चोर

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM (IST)

देहरादून रोड से सटे कोठारी मार्केट स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और सामान चुरा ले गए। चोरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: देहरादून रोड से सटे कोठारी मार्केट स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और सामान चुरा ले गए। चोरी की इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के विरुद्ध आक्रोश है।

देहरादून रोड दुर्गा मंदिर निवासी सुनील शर्मा की कोठारी मार्केट में पतंजलि हरिद्वार के उत्पाद की दुकान है। आज सुबह सुनील किसी कार्य से बाहर चले गए। इस पर उनका बेटा अनमोल करीब दस बजे दुकान खोलने पहुंचा। उसने देखा कि दुकान के दोनो ताले गायब थे।

पढ़ें-शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग

साथ ही दुकान का शटर भी उठा हुआ था। इस पर उसने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान स्वामी के पुत्र अनमोल ने पुलिस को बताया कि दुकान में भगवान के मंदिर में एक गुल्लक से बीस हजार की नगदी के साथ ही पांच हजार के सिक्के गायब हैं।

पढ़ें-दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

पुलिस के मुताबिक दुकान से कितना माल चोरी हुआ है, इसकी जानकारी दुकान स्वामी के लौटने के बाद ही मिल पाएगी।

पढ़ें:-ट्रेनिंग के नाम पर चार लाख रुपये लेकर चंपत हो गया युवक

पढ़ें:-मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 27 लाख रुपये ठगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।