विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाज के लिए गए मुरादाबाद, वापस लौटे तो गायब मिला सामान

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM (IST)

गंगनहर क्षेत्र के शिव विहार कालोनी में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार की नगदी चुरा ली।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के शिव विहार कालोनी में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार की नगदी चुरा ली। रेलवे कर्मचारी परिवार के साथ मुरादाबाद गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक शिव विहार स्थित शिव मंदिर वाली गली में रेलवे कर्मचारी विनोद कुमार का घर है। विनोद कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पूर्व वह परिवार के साथ मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल गए।

पढ़ें-शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग

आज सुबह जब वह घर लौटे तो मकान के मुख्य गेट का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा सारे कमरे खुले थे और आलमारी के ताले भी टूटे थे। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था।

पढ़ें-दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चोर सोने-चांदी के लाखों की कीमत के जेवरात, पांच हजार की नगदी और अन्य सामान ले गए है।पढ़ें:-ट्रेनिंग के नाम पर चार लाख रुपये लेकर चंपत हो गया युवक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।