विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मियों ने मां-पुत्र को पीटा, हंगामा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 11:03 AM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 08:58 PM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बस स्टेशन में बस के संबंध में पूछताछ करना एक युवक को भारी पड़ ...और पढ़ें

बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मियों ने मां-पुत्र को पीटा, हंगामा
बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मियों ने मां-पुत्र को पीटा, हंगामा

रुद्रपुर, [जेएनएन]: अंबाला जाने वाली बस के संबंध में पूछताछ करना सुभाष कालोनी निवासी युवक को मंहगा पड़ गया। पूछताछ कक्ष में बैठे कर्मियों ने उससे मारपीट कर दी। बीचबचाव को आई युवक की मां से भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायल मां-पुत्र का जिला अस्पताल में उपचार कराया।

 सुभाष कालोनी निवासी कलावती शर्मा पत्नी बाबूराम शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र अरूण को अंबाला जाना था। इसके लिए सोमवार की देर रात वह उसे छोड़ने के लिए बस स्टेशन गई हुई थी। काफी इंतजार के बाद भी बस नहीं पहु ची तो अरूण अंबाला जाने वाली बस के बारे में पूछताछ के लिए पूछताछ कक्ष में गया। कक्ष में बैठे कर्मी से बस के बारे में पूछने पर वह भड़क गया और गालीगलौज करने लगा।

अरूण के विरोध करने पर पूछताछ कक्ष में बैठे कर्मी ने अन्य साथी कर्मचारियों की मदद से अरूण पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंची और बीच बचाव करने लगी तो उससे भी मारपीट की गई। बाद में एकत्र लोगों ने बीचबचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-पुत्र का जिला अस्पताल में उपचार कराया।

 

यह भी पढ़ें: भाइयों की बेशर्मी, बहन को कमरे में बंद कर पीटा

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में दंपती में मारपीट, पति का टूटा हाथ