विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में दंपती में मारपीट, पति का टूटा हाथ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 09:02 PM (IST)

हरिद्वार जिले में पति-पत्‍नी की मारपीट में पति का हाथ टूट गया। पति ने पुलिस से पत्‍नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हरिद्वार में दंपती में मारपीट, पति का टूटा हाथ
हरिद्वार में दंपती में मारपीट, पति का टूटा हाथ

हरिद्वार, [जेएनएन]: ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत सुभाष नगर कॉलोनी के एक घर में दंपती में मारपीट हो गई। इसमें पति का टूट गया। वह पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को कोतवाली पहुंचा। जहां पीछे-पीछे पत्नी भी पहुंच गई। यहां भी दंपती गर्मागर्मी हो गई। पुलिस ने दोनों को अलग किया।

पत्नी ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। दोबारा झगड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, दूसरी घटना में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता होने पर पति को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

 

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के वक्त नशे में धुत था सिपाही, कोतवाल ने लिया यह फैसला

यह भी पढ़ें: कुछ युवकों ने एक घर में मचाया उत्पात, कार को लगार्इ आग फिर फरार