यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ड्यूटी के वक्त नशे में धुत था सिपाही, कोतवाल ने लिया यह फैसला
रुद्रपुर कोतवाली में एक सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाया गया। कोतवाल के औचक निरीक्षण में यह बात ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: उधमसिंहनगर जिले में पुलिसकर्मी ही कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। दरअसल, रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। हालांकि इसकी रिपोर्ट कोतवाल ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
रुद्रपुर कोतवाली में सिपाही तैनाती के वक्त नशे में धुत था, इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब कोतवाल तुषार बोरा ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सिपाही नशे की हालत में मिला। जब सिपाही से इस बारे में जवाब तलब किया गया तो वह उलझ गया। इसके बाद सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिससे यह बात साफ हो गर्इ। फिलहाल कोतवाल तुषार बोरा ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
