विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा ने साली के साथ की छेड़छाड़, बहन ने चंगुल से बचाया

By raksha.panthariEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 09:04 PM (IST)

हरिद्वार जिले के लक्सर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी साली के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

जीजा ने साली के साथ की छेड़छाड़, बहन ने चंगुल से बचाया
जीजा ने साली के साथ की छेड़छाड़, बहन ने चंगुल से बचाया

लक्सर, [जेएनएन]: हरिद्वार जिले के लक्सर में एक युवती अपनी बहन के ससुराल आर्इ हुर्इ थी। वहां उसके जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी, इसपर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की बड़ी बहन ने मौके पर आकर उसे अपने पति के चंगुल से छुड़ाया। 

दरअसल, सहारनपुर निवासी एक युवती की शादी खानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुर्इ। बताया  जा रहा है कि युवती की छोटी बहन कुछ दिन के लिए उसके घर रहने को आर्इ थी। आरोप है कि युवती का जीजा उसके साथ छेड़छाड़ करता था, बीती रात भी आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। 

शोर सुनकर कमरे में सो रही युवती की बड़ी बहन बाहर आ गयी। जिससे उसके पति के होश उड़ गए। उसकी बहन ने मौके पर पहुंचकर अपनी बहन को छुड़ाया। युवती ने घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को खरी-खोटी सुनाई और बिना कार्रवाई किए युवती को अपने साथ ले गए। 

यह भी पढ़ें: नशेड़ी बाप आधी रात को पहुंचा बेटी के पास, फिर तोड़ी रिश्ते की मर्यादाएं

यह भी पढ़ें: शादी कर वापस लौटा प्रेमी युगल, हार्इकोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश

यह भी पढ़ें: घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां