विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशेड़ी बाप आधी रात को पहुंचा बेटी के पास, फिर तोड़ी रिश्ते की मर्यादाएं

By raksha.panthariEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 08:48 PM (IST)

उधमसिंहनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। एक पिता ने नशे में अपनी बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला।

नशेड़ी बाप आधी रात को पहुंचा बेटी के पास, फिर तोड़ी रिश्ते की मर्यादाएं
नशेड़ी बाप आधी रात को पहुंचा बेटी के पास, फिर तोड़ी रिश्ते की मर्यादाएं

कुंडा, [जेएनएन]: अब महिलाएं घरों में भी सुरक्षित नहीं है। यह बात काफी हद तक सच साबित हो रही है। दरअसल, उधमसिंहनगर जिले के कुंडा में एक नशेड़ी बाप ने खून के रिश्ते को भुुलााकर अपनी 16 साल बेटी को हवस का शिकार बना दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाप को हिरासत में ले लिया है। बाद में मौके पर पहुंचे पीड़िता के चाचा और पड़ोसियों के बीच नोकझोंक भी हुई। 

मूलरूप से यूपी के रामपुर निवासी एक व्यक्ति कुंडा थाने के एक गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। वह गांव व शहर में फेरी लगाकर देशी घी बेचकर परिवार का खर्च चलाता है और पत्नी के साथ रोजाना मारपीट करता था। इससे आजिज आकर उसकी पत्नी एक माह पहले अपने मायके चली गई। इसके बाद से वह अपनी तीन बेटियों और तीन बेटों के साथ रहने लगा। 

आरोपी की बड़ी बेटी का आरोप है कि उसका पिता रोजाना नशे में आता था और मां से मारपीट करता था। इस वजह से मां मायके चली गई। करीब एक माह से पिता उसके साथ जबरन गलत काम करता था। विरोध करने पर उसे, भाइयों व बहनों को पीटने की धमकी देता था। दो दिन पहले पड़ोस की एक आंटी से इस मामले के बारे में बताया तो वह यह कहकर चुप हो गई कि यह परिवार का मामला है और इससे परिवार की बदनामी होगी। मामले को उछालो मत। 

इसके बाद नशेड़ी पिता ने रात करीब एक बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी आपबीती पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं को बतार्इ। इस पर उन्होंने उसका साथ देने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस में तहरीर दी। 

सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बाप को हिरासत में ले लिया। सूचना के कुछ घंटे बाद आरोपी के भाई और पड़ोस के कुछ लोग यहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपी के भाई और पड़ोसी पीड़िता और अन्य बच्चों को जबरन गांव ले जाने लगे तो पड़ोस की महिलाएं विरोध करने लगीं।

यह भी पढ़ें: शादी कर वापस लौटा प्रेमी युगल, हार्इकोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश

यह भी पढ़ें: घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां

यह भी पढ़ें: बाजपुर में दो युवतियों से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म