Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी सितारगंज जेल से फरार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 09 Apr 2017 04:03 AM (IST)

    उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार से फरार हो गया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी दो साल से इस जेल में था।

    उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी सितारगंज जेल से फरार

    सितारगंज, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार से फरार हो गया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी दो साल से इस जेल में था। वह खेत में काम करने के बहाने से गया और भाग निकला। उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन वह नहीं मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी की हत्या के अपराध में बैकुंठपुर शक्ति फार्म का सुशील विश्वास जुलाई 2015 में केंद्रीय कारागार में लाया गया था। उसे जेल से गन्ने के खेत में निराई करने के लिए कमान इंचार्ज सोमदेव खेत में ले गए थे। जेलर जयंत पांगती ने बताया कि खेत में जाने के बाद उसके उसने कमान इंचार्ज से शौच जाने को कहा। इसके बाद वह राइफलमैन प्रताप सिंह की निगरानी में शौच के लिए लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान वह गायब हो गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो राइफल मैंन नेनदी के किनारे उसकी खोज की, लेकिन वह नहीं मिला।

    जेलर ने बताया कि सुशील पत्नी की हत्या के आरोप में वर्ष 2005 से जेल में बंद था। वर्ष 2015 में वह यहां दूसरी जेल से स्थानांतरित हो कर आया था। उन्होंने बताया कि 46 वर्ष के सुशील को खुली जेल में रखने के लिए पत्र भी डीआईजी को भेजा गया था। 

    यह भी पढ़ें: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश फंसे जाम में, भीड़ ने एक को दबोचा

    यह भी पढ़ें: टप्पेबाजों ने कार का शीशा तोड़कर एक लाख का कैश उड़ाया

    यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में चोर ने वृद्धा के पर्स से उड़ाए रुपये