विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो पक्षों में चले धारधार हथियार, एएसआइ समेत कर्इ घायल

By raksha.panthariEdited By:
Published: Sun, 12 Nov 2017 05:01 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 12 Nov 2017 08:59 PM (GMT+05:30)

रुद्रपुर के आवास-विकास में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारधार हथियार चले। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एएसआइ को भी चोटें आर्इ।

दो पक्षों में चले धारधार हथियार, एएसआइ समेत कर्इ घायल
दो पक्षों में चले धारधार हथियार, एएसआइ समेत कर्इ घायल

रुद्रपुर, [जेएनएन]: रुद्रपुर के आवास-विकास क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गर्इ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर धारधार हथियार चलने शुरू हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हालातों पर काबू पाया।    

दरअसल, आवास-विकास के शिव शक्ति मंदिर चौराहे अचानक दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सरेआम लाठी-डंडे और तलवारें चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को सूचना दी गर्इ। सूचना मिलते ही सबसे पहले आवास-विकास चौकी में तैनात एएसआइ लक्ष्मण सिंह देवपा मौके पर पहुंचे, लेकिन फोर्स कम होने के कारण हालात पर काबू नहीं पाया जा सका। 

वहीं बीच-बचाव में एएसआइ देवपा धारदार हथियार से घायल हो गए। जैसे ही यह सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित हुई, पुलिस लाइन में चल रही क्राइम बैठक से एफएसओ नरेंद्र सिंह कुंवर और कोतवाल तुषार बोरा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। खासी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया।

आपको बता दें कि फोर्स के पहुंचने से पहले धारदार हथियार से दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके थे। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में  भर्ती कराया। फिलहाल, एहतियातन पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें: पेड़ा बनाने के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष पर किया कुल्हाड़ी से हमला

यह भी पढ़ें: चंपावत में पड़ोसी ने कुल्‍हाड़ी से भैंस का सींग तोड़ा 

यह भी पढ़ें: सिरफिरे युवक ने चाकू से तीन लोगों को किया घायल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।