विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंपावत में पड़ोसी ने कुल्‍हाड़ी से भैंस का सींग तोड़ा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 22 Oct 2017 12:47 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Oct 2017 08:35 PM (GMT+05:30)

चंपावत में आपसी विवाद में पड़ोसी ने भैंस का सींग कुल्‍हाड़ी से मार कर तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चंपावत में पड़ोसी ने कुल्‍हाड़ी से भैंस का सींग तोड़ा
चंपावत में पड़ोसी ने कुल्‍हाड़ी से भैंस का सींग तोड़ा

चंपावत, [जेएनएन]: ग्राम जाड़ा में रविवार को दो पड़ोसियों के बीच मनमुटाव का खामियाजा एक पशु को चुकाना पड़ा। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की भैंस पर हमला कर घायल कर दिया। भैंस की सींग तोड़ दी व दराती से थन काटने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्राम जाड़ा निवासी पदम सिंह पुत्र अनूप सिंह व शंकर सिंह को लंबे समय से छोटी छोटी बातों पर विवाद चल रहा है। रविवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो हाथापाई के बाद हमले में तब्दील हो गया। पदम का आरोप है कि शंकर सिंह, पत्नी किरनी देवी व पुत्री कमला कुमारी ने भैंस को मारकर घायल कर दिया।

पदम सिंह ने शंकर सिंह पर भैंस के सींग कुल्हाड़ी से मारकर तोड़ने और उसकी पत्नी और बेटी पर दरांती से भैस के थन काटने का आरोप लगाया है। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है भैंसों की लड़ाई में सींग टूटे हैं। पुलिस ने आरोपी शंकर को पकड़ लिया है। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए है।

 

यह भी पढ़ें: सिरफिरे युवक ने चाकू से तीन लोगों को किया घायल

यह भी पढ़ें: बेरहम आया ने ढाई साल की बच्ची को जड़े कर्इ थप्पड़

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।