विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग बहन को भगा ले गया भाई, घर से जेवरात और नगदी भी साफ

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 07:15 AM (IST)

हरिद्वार में एक भाई अपनी नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। साथ ही घर से जेवरात और 80 हजार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बहादराबाद, [जेएनएन]: हरिद्वार में एक युवक ने भाई और बहन के रिश्ते को अपवित्र करते हुए सारी मर्यादा तार-तार कर दी। नाबालिग बहन को भगाकर युवक घर से जेवरात और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गया।
ये सनसनीखेज मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित बहादराबाद का है। नाबालिग के भाई ने पुलिस थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके मामा का लड़का अनिल पुत्र स्व बाबुराम निवासी माडाबेला थाना खानपुर उसके घर चार दिन पूर्व आया था। बीते पांच अक्टूबर की दोपहर जब वह घर पहुंचा तो उसे घर पर 17 वर्षीय बहन नहीं मिली।

पढ़ें: पहले पति को छोड़ा, फिर रचाई दूसरी शादी; अब दूसरा पति शादी की फिराक में..
जब उसने अपनी छोटी बहन से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया की अनिल के बड़े भाई प्रमोद की तबियत खराब होने पर अनिल उसकी बहन को साथ लेकर गया है। जब उसने मामले की जांच के लिए अनिल के घर फोन किया तो उसके होश उड़ गए।

पढ़ें: प्रेमिका को पाने के लिए युवक ने करवाया खुद का मर्डर, फिर भी नहीं मिली मंजिल
पता लगा कि दोनों वहां पहुंचे ही नहीं है। उसके बाद जब उसे यह पता लगा कि घर से जेवरात और 80 हजार रुपये भी गायब हैं तो शक यकीन में बदल गया। दोनों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पढ़ें: घर में घुसे नकाबपोशों ने महिलाओं से लूटे जेवर, दो दिन बाद आंगन में देख

पढ़ें: विपदा दूर करने सड़क पर दस कदम चली महिला, वापस मुड़ी तो लुटा बैठी...