यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश पुलिस ने श्यामपुर के पास से 31 अगस्त को चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। चोरी के आरोप ...और पढ़ें

ऋषिकेश, [जेएनएन]: कोतवाली पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में राजकुमार उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश निवासी बहादरपुर डेरा खादर थाना लक्सर हरिद्वार ने कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया की उनका ट्रैक्टर नं0 UP 13 2463 आईसर मय लिफ्ट मशीन के हाट बाजार श्यामपुर के पास से 31 अगस्त को चोरी हो गया था।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रवीण कोश्यारी जी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे वीडियो फुटेज चेक किए।
पुलिस को सूचना मिली कि उक्त ट्रैक्टर को एक व्यक्ति बेचेने के लिए हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने गुरुकुल लखनउता तिराहे पर ट्रैक्टर के साथ आरोपी को पकड़ लिया। अभियुक्त शाकिर पुत्र सईद निवासी रणसूरा थाना लक्सर है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि ईद के दिन खर्चा न होने के कारण उसने ट्रैक्टर चोरची किया।
