विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सातवें वेतनमान को लेकर सरकार से मुखर हुए कर्इ संगठन

By raksha.panthariEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 10:47 PM (IST)

कर्इ संगठनों ने सातवें वेतनमान को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के सभी कर्मचारी 14 सितंबर को गांधी पार्क में उपवास पर बैठेंगे।

सातवें वेतनमान को लेकर सरकार से मुखर हुए कर्इ संगठन
सातवें वेतनमान को लेकर सरकार से मुखर हुए कर्इ संगठन

देहरादून, [जेएनएन]: सातवें वेतनमान को लेकर कर्इ संगठनों के कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ार्इ की मन बना लिया है। यह सभी संगठन सरकार से मुखर हो गए हैं। और उन्होंने ऐलान किया है कि वह 14 सितंबर को गांधी पार्क में उपवास करेंगे।

राज्य निगम, निकाय, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, कर्मचारी महासंघ सरकार से मुखर हो गया है। उन्होंने अब सातवें वेतनमान को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। जिसके तहत सभी कर्मचारी 14 सितंबर को गांधी पार्क में उपवास पर बैठेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को समस्त रोडवेज़ और पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। 

महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत और महामंत्री रवि पचौरी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार झूठ बोल रही है। 

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का प्रदर्शन, तालाबंदी

यह भी पढ़ें: छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापसी की मांग, विरोध में फूंका विधायक का पुतला

यह भी पढ़ें: हार से बौखलाए छात्रों ने भाजपा विधायक के आश्रम में की तोडफ़ोड़