विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना के अधिकारी की पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लाख ठगे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 19 Feb 2017 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 06:15 AM (IST)

देहरादून में एक सेना के अधिकारी की पत्‍नी से प्रॉपर्टी डिलिंग के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का मामला ...और पढ़ें

सेना के अधिकारी की पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लाख ठगे
सेना के अधिकारी की पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लाख ठगे

देहरादून, [जेएनएन]: सेना के एक अधिकारी की पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने अधिकारी की पत्नी से एक मकान का सौदा किया और एडवांस लेने के बाद उक्त मकान दूसरे को बेच दिया। मामले में क्लेमेनटाउन पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, शांति देवी निवासी ब्रह्मपुरी माजरा पटेलनगर के पति वीरेंद्र सिंह नेगी भारतीय सेना में हैं। 25 अगस्त 2015 को उन्हें एक शख्स ने आसिमा विहार में एक मकान दिखाया।

यह भी पढ़ें: मृत व्यक्ति के पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख रुपये

मकान पसंद आने पर शांति ने पति को इसकी जानकारी दी और मकान के स्वामी अजय भल्ला पुत्र ओंकार भल्ला निवासी सेक्टर 23 संगम विहार गाजियाबाद से 39 लाख में सौदा तय कर लिया। एडवांस के तौर पांच लाख रुपये भी दे दिए गए, लेकिन कुछ दिन बाद अजय भल्ला ने मकान किसी और को बेच दिया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल का लालच देकर रुपये ठगने वाले चार लोग गिरफ्तार

इसके बाद शांति ने पैसे वापस मांगे तो अजय आनाकानी करने लगा। शांति देवी ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर अजय ने उन्हें धमकी भी दी। आसिमा विहार क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला पटेलनगर से क्लेमेनटाउन ट्रांसफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये हड़पे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।